रिपोर्टर संतोष चबे
नवागत कलेक्टर ऊषा परमार ने शुक्रवार को सुबह कलेक्टर पन्ना का पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर निवर्तमान कलेक्टर सुरेश कुमार सहित पुलिस अधीक्षक निवेदिता नायडू, डीएफओ गर्वित गंगवार एवं अनुपम शर्मा, जिला पंचायत सीईओ उमराव सिंह मरावी, एसडीएम संजय नागवंशी, तहसीलदार अखिलेश प्रजापति एवं जिलाध्यक्ष बृजेन्द्र मिश्रा भी उपस्थित रहे। नवागत कलेक्टर श्रीमती परमार द्वारा पदभार ग्रहण करने पर अधिकारियों ने आत्मीय स्वागत कर शुभकामनाएं दीं।


