सिलौंडी के प्रसिद्ध देवी मंदिर मां वीरासन में ज्वारे और मां काली की प्रतिमा के विसर्जन को देखने पूरे जिले से भक्तो की भीड़ उमड़ गई
हर साल की तरह इस साल भी मां वीरासन देवी के पंडा सौरभ दुबे ने कांटों के झूले में बैठकर मां की आरती की । पूरे विधि विधान से मां वीरासन देवी का पूजन अर्चन कर ज्वारे और मां काली की प्रतिमा स्थापित का विसर्जन हुआ ।
मां वीरासन देवी मंदिर के पंडा सौरभ दुबे के दादा श्री श्याम सुंदर दुबे उम्र 83 वर्ष ने 60 सालों तक मां वीरासन की दिन रात सेवा की । अब उनका पोता सौरभ दुबे उम्र 23 साल पिछले 5 सालों से लगातार मां वीरासन देवी की सेवा में लगा है ।
मां वीरासन देवी के ज्वारे देखने हजारों की संख्या में भक्त शामिल हुए ।


