कटनी। शारदीय नवरात्र और दशहरा पर्व को लेकर पूरे शहर में धार्मिक उत्साह का माहौल है। इसी कड़ी में कटनी दशहरा महोत्सव समिति (रजि.) द्वारा बुधवार 1 अक्टूबर 2025 को भव्य महाआरती का आयोजन किया जाएगा।
यह महाआरती शाम 6:30 बजे दक्षिणमुखी हनुमान जी मंदिर में संपन्न होगी। महाआरती के बाद चल समारोह प्रारंभ होगा।
समिति ने सभी श्रद्धालुओं से आह्वान किया है कि वे समय पर उपस्थित होकर आरती एवं मंगल कार्यक्रम में हिस्सा लें और अपनी उपस्थिति से आयोजन की शोभा बढ़ाएँ।
दशहरा महोत्सव समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि इस बार महाआरती का आयोजन अधिक आकर्षक और भव्य स्वरूप में किया जा रहा है। महाआरती के बाद चल समारोह ऐतिहासिक रूप से निकलेगा, जिसमें नगरवासी उत्साहपूर्वक भाग लेंगे।
👉 आप सादर आमंत्रित हैं।


