कटनी। नगर की स्वच्छता व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार ने सोमवार को दुगाडी नाला स्थित ट्रांसफर स्टेशन एवं अमीरगंज एमएसडब्ल्यू प्लांट का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने ट्रांसफर स्टेशन पर गंदगी पाए जाने पर नाराजगी जताई और प्रोजेक्ट मैनेजर को दो दिनों में संपूर्ण परिसर की सफाई कराने के निर्देश दिए। उन्होंने वाहनों की उपलब्धता, उनकी धुलाई, स्टेशन में प्रवेश का समय, पार्किंग स्थल और मैकेनिकल टीम के कार्यों की विस्तार से समीक्षा की।
👉 कचरा सेग्रीगेशन और प्रोसेसिंग की गहन जांच
निगमायुक्त ने वाशिंग एरिया, शेड, टिपिंग कम्पेक्टर और मेंटेनेंस स्टोर का भी निरीक्षण किया। उन्होंने कचरे के उचित सेग्रीगेशन और प्रोसेसिंग को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।
👉 एमएसडब्ल्यू प्लांट में तेज हो कचरे का निपटान
अमीरगंज प्लांट के दौरे में आयुक्त ने कंपोस्ट बनाने की प्रक्रिया देखी और कचरे के धीमे निपटान पर असंतोष जताया। उन्होंने प्रोजेक्ट मैनेजर को मेनपावर बढ़ाने और शीघ्र निपटान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
👉 रियल टाइम मॉनिटरिंग पर जोर
कमांड एंड कंट्रोल यूनिट का निरीक्षण कर आयुक्त ने वाहनों के रूट ट्रैकिंग, डेटा प्वाइंट और मॉनिटरिंग व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि कचरा संग्रहण की रियल टाइम मॉनिटरिंग के लिए अतिरिक्त जनशक्ति लगाई जाए ताकि स्वच्छता व्यवस्था और मजबूत हो सके।
👉 सख्त हिदायतें
निरीक्षण के दौरान प्लांट पहुंच मार्ग पर गंदगी पाए जाने पर निगमायुक्त ने क्षेत्रीय दरोगाओं को तलब कर सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।
इस मौके पर उपायुक्त शैलेष गुप्ता, कार्यपालन यंत्री सुधीर मिश्रा, राजस्व अधिकारी जागेश्वर पाठक, सहायक यंत्री सुनील सिंह, आदेश जैन, अश्विनी पांडेय, स्वास्थ्य अधिकारी संजय सोनी सहित कई अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।


