कैमोर नगर के वार्ड क्रमांक 14 में आम नागरिकों की सतर्कता से अवैध शराब का बड़ा खेल उजागर हुआ है। शराब कंपनी के लोग बिना नंबर की गाड़ी से अवैध शराब ले जा रहे थे, तभी स्थानीय नागरिकों ने गाड़ी को रोककर पुलिस को सूचना दी और मामला दर्ज कराया गया।
सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि इस गाड़ी में वही झल्ला राय मौजूद था, जो विगत दिनों बहुचर्चित 70 पेटी अवैध शराब प्रकरण में कुठला थाना का फरार आरोपी है। मौके पर पकड़े जाने के बावजूद आरोपी झल्ला राय पुनः चकमा देकर फरार होने में सफल रहा।इस घटना से स्पष्ट है कि अवैध शराब कारोबारियों के हौसले अब भी बुलंद हैं और फरार आरोपी खुलेआम कानून-व्यवस्था को चुनौती दे रहे हैं। अब देखना यह है कि पुलिस इस मामले में कितनी कठोर कार्रवाई करती है और कब तक फरार आरोपी को पकड़ने में सफल होती है।


