कालापीपल(बबलू जायसवाल)शाजापुर जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित शाजापुर में 107वीं वार्षिक साधारण सभा की बैठक आज कलेक्टर प्रतिनिधि अपर कलेक्टर बीएस सोलंकी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई,अपर कलेक्टर श्री सोलंकी ने बैठक में बैंक का वर्ष 2024-25 का वार्षिक प्रगति विवरण प्रस्तुत करते हुए बैंक द्वारा संधारित योजनाओं एवं अपने अमानतदारों को प्रदान की जा रही सुविधाओं ए.टी.एम. स्थापना,खाते का बैलेन्स जानने के लिए मिस्ड काल अलर्ट सुविधा, बिल भुगतान के लिए बीबीपीएस,पैक्स कम्प्यूटरीकरण संस्थाओं के पुनर्गठन एवं केन्द्र सरकार की “सहकार से समृद्धि”के अंतर्गत लागू की जा रही नवीन योजनाओं का उल्लेख किया, अपर कलेक्टर श्री सोलंकी द्वारा बैंक शाखा प्रबन्धकों एवं कर्मचारियों से अमानतों में वृद्धि, एन.पी.ए.ऋणों में कमी एवं कालातीत अकृषि ऋणों की वसूली के लिए ठोस प्रयास करने तथा बैंक की लाभप्रदता बढाने की अपेक्षा व्यक्त की गई। सम्मेलन में उपस्थित सदस्यों से बैंक एवं अमानतदारों ग्राहकों के हित में सुझाव भी चाहे गये। इस अवसर पर बैंक मुख्य कार्यपालन अधिकारी विशेष श्रीवास्तव द्वारा बैंक का वार्षिक प्रतिवेदन एवं लेखा विवरण प्रस्तुत किया गया,उत्कृष्ट कार्य करने वाले संस्था प्रबंधक हुए पुरस्कृत वार्षिक आमसभा में सर्वाधिक वसूली वाली शाखाऐं अवंतिपुर बडोदिया,पनवाडी एवं तनोडिया एवं सर्वाधिक वसूली संस्थाओं कडवाला,मोरटा एवं पिपलोनकलां,पैक्स कम्प्युटराईजेशन अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य करने वाली संस्थाओं धरोला,करजू एवं सुसनेर तथा क्रिस योजनांतर्गत सर्वाधिक वाली संस्थाओं में धीनका, सोयतखुर्द एवं मितेरा तथा सर्वाधिक अमानतों की लक्ष्यपूर्ती वाली शाखाऐं लालघाटी शाजापुर,बडोद एवं अकोदिया के प्रबंधकों को पुरस्कार प्रदान किये गये,इस अवसर पर उपायुक्त सहकारिता शाजापुर एवं आगर मालवा ओ.पी.गुप्ता बैंक प्रबन्धक एन.के.गुप्ता एवं के. के.नागर भी उपस्थित थे,इस दौरान अंत में बैंक मुख्य कार्यपालन अधिकारी विशेष श्रीवास्तव सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।


