MPNEWSCAST ( मनीष गौतम )
कटनी। किसानों और पशुपालकों की आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के उद्देश्य से मध्यप्रदेश सरकार द्वारा “दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान” 2 अक्टूबर से 9 अक्टूबर 2025 तक चलाया जाएगा।
यह अभियान 3 चरणों में संचालित होगा, जिसके अंतर्गत अधिकारी एवं कर्मचारी घर-घर पहुँचकर किसानों और पशुपालकों से संवाद करेंगे। अभियान में दुग्ध उत्पादन बढ़ाने, पशुओं के नस्ल सुधार, पशु स्वास्थ्य, टीकाकरण, पशु आहार, संतुलित पोषण आदि विषयों पर जागरूकता फैलाई जाएगी।
सरकार का उद्देश्य है कि किसानों और पशुपालकों को आधुनिक तकनीक और वैज्ञानिक तरीकों की जानकारी देकर दूध उत्पादन को बढ़ावा दिया जाए, जिससे उनकी आर्थिक आय में वृद्धि हो सके।
👉 यह पहल ग्रामीण अंचलों में दुग्ध उद्योग को सशक्त बनाने और प्रदेश को दुग्ध उत्पादन में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।


