कटनी। मसुरहा वार्ड गौतम मुहल्ला स्थित श्री काल भैरव जन सेवा समिति द्वारा स्थापित जगत जननी मां काली की प्रतिमा भक्तों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। समिति एवं समस्त मुहल्ला वासियों ने मिलकर माता रानी को भव्य 56 भोग अर्पित किए। श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में पहुंचकर माता के चरणों में माथा टेका और आशीर्वाद लिया।
भोग अर्पण के बाद माता का प्रसाद भक्तों में वितरित किया गया। आयोजन स्थल पर जयकारों की गूंज और भक्तिमय माहौल ने वातावरण को पूरी तरह देवीमय बना दिया।
==≈=====================/
अपनी अपनी दुर्गा पूजा समिति की न्यूज निकलवाने के लिऐ
संपर्क करे
9993205230
मनीष गौतम
संपादक


