• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Saturday, June 27, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

*साइबर फ्रॉड, डिजिटल अरेस्ट एवं बैंकिंग धोखाधड़ी से बचाव के संबंध में कार्यशाला आयोजित* *खुद भी बचें, दूसरों को भी बचाएं – कलेक्टर श्री सिंह*

by Manish Gautam Chiefeditor
September 29, 2025
in कटनी
0
*साइबर फ्रॉड, डिजिटल अरेस्ट एवं बैंकिंग धोखाधड़ी से बचाव के संबंध में कार्यशाला आयोजित*  *खुद भी बचें, दूसरों को भी बचाएं – कलेक्टर श्री सिंह*
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

छिन्‍दवाड़ा/ 29 सितंबर 2025 / कलेक्टर श्री शीलेन्द्र सिंह की अध्यक्षता एवं मार्गदर्शन में आज कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में साइबर फ्रॉड, डिजिटल अरेस्ट एवं बैंकिंग धोखाधड़ी से बचाव के संबंध में विजिल कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में एचडीएफसी बैंक के अधिकारी श्री विनोद जगवानी द्वारा प्रेजेंटेशन एवं हाल ही में घटित घटनाओं के माध्यम से सतर्क रहने एवं बचाव के संबंध में जागरूक किया गया।

कार्यशाला में बताया गया कि हमारे घर के बुजुर्ग, बच्चे और महिलाएं इनके सॉफ्ट टारगेट होते हैं। इन्हें इस संबंध में जागरूक एवं सतर्क किया जाना अनिवार्य है। बाहर पढ़ने वाले कई युवा साइड इनकम के लिए जानकारी न होने के कारण अपना अकाउंट किसी को रेंट पर दे देते हैं, जिसका फ्रॉड करने वाले आसानी से दुरुपयोग करते हैं।

बचाव के लिए क्या करें, क्या नहीं करें – कार्यशाला में बताया गया कि साइबर फ्रॉड से बचने के लिए कभी भी किसी भी लिंक के माध्यम से पेमेंट करने से बचें। फिशिंग एवं नकली लिंक से सावधान रहें। फ्री एवं अनजान वाईफाई का उपयोग न करें। बैंक खाते में ट्रांजैक्शन अलर्ट सक्रिय करवाएं। खाते का स्टेटमेंट नियमित चेक करते रहें। अपना एटीएम कार्ड एवं चेक सुरक्षित रखें। अनजाने नंबर पर अपनी निजी जानकारी, ओटीपी आदि साझा न करें। अपना आधार नंबर आवश्यक होने पर ही कहीं दें और उसकी कॉपी में यह स्पष्ट लिखें कि किस प्रयोजन से दिया जा रहा है, जिससे उसका अन्य कहीं दुरुपयोग न हो सके।

तुरंत रिपोर्ट करें – साइबर फ्रॉड या बैंकिंग धोखाधड़ी का शिकार होने पर या संदिग्ध नंबर से कॉल आने पर तुरंत www.cybercrime.gov.in पर रिपोर्ट करें। साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल कर दर्ज कराएं, यह सेवा 24 घंटे सक्रिय है। एन.पी.सी.आई के हेल्पलाइन नंबर 1800- 120 – 1740 पर रिपोर्ट करें। नजदीकी बैंक, पुलिस स्टेशन और साइबर सेल में 24 घंटे के अंदर सूचना दें व एफ.आई.आर दर्ज कराएं। बैंक के कस्टमर केयर या किसी कर्मचारी, अधिकारी का नंबर अपने पास जरूर रखें।

कलेक्टर श्री सिंह ने सभी अधिकारियों से मोबाइल, इंटरनेट एवं बैंक खाते के उपयोग के दौरान पूरी सावधानियां बरतते हुए स्वयं भी साइबर फ्रॉड एवं बैंकिंग धोखाधड़ी से सुरक्षित रहने एवं अपने अधीनस्थों और परिजनों को भी इस संबंध में जागरूक करने की अपील की। कार्यशाला में सीईओ जिला पंचायत श्री अग्रिम कुमार व एडीएम श्री धीरेन्द्र सिंह सहित सभी विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित थे।

*संवाददाता शुभम सहारे छिंदवाड़ा*

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
🚨 सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने वाला आरोपी बहोरीबंद पुलिस की गिरफ्त में – भेजा गया जेल🚨

🚨 सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने वाला आरोपी बहोरीबंद पुलिस की गिरफ्त में – भेजा गया जेल🚨

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d