कटनी जिले रीठी तहसील अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत तिघरा कला के चाहला टोला जो गरीब आदिवासियों का एक गांव है l जहा पीने के पानी के लिए प्रशासन ने हैंडपंप लगाया था जिसमे ग्रामीणों की प्यास बुझती थी लेकिन पाली से मुहास रोड का निर्माण कार्य कर रही एजेंसी ने नियम विरुद्ध तरीके से कार्य करके उनके नाप के बाहर लगा हुआ ग्रामीणों का हैंडपंप ,जो ग्रामीणों की प्यास बुझने का काम करता था । लेकिन ठेकेदार ने अवैध तरीके से हमारे हैंडपंप को तोड़ दिया है
जिसको लेकर ग्रामीणों ने निर्माण एजेंसी पर आरोप लगाते हुए कहा की अब हम अपनी प्यास बुझने के लिए तालाब का दूषित पानी पीने को मजबूर हैं इसके अलावा कोई विकल्प नहीं है ।जिसको पीकर कई बच्चे बीमारी की चपेट में आ रहे हैंl वही बगल मैं मौजूद स्कूली बच्चे भी इसी हैंडपंप के पानी से अपनी प्यास बुझाते थे । लेकिन ठेकेदार जिला प्रवासी हैंड पंप को पूरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया गया है । ग्रामवासियों ने जिले के आला अधिकारियों से अपील की हे हमारा हैंडपंप पुनः चालू किया जाए जिससे हमारी समस्या का समाधान हो सके ।
हरिशंकर बेन


