कटनी जिले की रीठी नगर में नवरात्रि की धूम मची हुई है जगह जगह भगवती मां दुर्गा की प्रतिमाओं से पंडाल सजे हुए है।
श्रद्धालूगढ देवी की उपासना कर भक्ति मैं लीन हैं साथ ही अपने-अपने पंडालों मैं आकर्षक साज सज्जा करने मैं जुटे हुए है। गोलबाजार मैं नगर सेठानी के नाम से जानी,जाने वाली विशाल देवी दुर्गा की प्रतिमा ने सभी का मन मोह लिया ।जहा वर्षों से चली आ रही परंपरा को आगे बढ़ते हुए रात्रि के दौरान चल रहे रामचरित्र मानस पाठ रामलीला का सुंदर मंचन देखने भक्तो की प्रतिदिन भीड़ उमड़ रही हैं ।
वही बस स्टैंड मैं मनमोहक मां भगवती की स्थापना के साथ-साथ नरसिंहपुर से पधारे पंडित उमेश द्विवेदी के मुखारबिंदु से 22 सितंबर से 30सितंबर तक देवी भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। कथा का श्रवण करने प्रतिदिन भक्तों की भीड़ उमड़ रही है।
आज पांचवे दिन की कथा मैं
महराज जी ने कहा कि मां दुर्गा की कृपा ही हर जीव का कल्याण करती हैं। देवी पुराण में मां दुर्गा की स्तुति के साथ मां दुर्गा के विभिन्न स्वरूपों का वर्णन सुनने को मिलता है। धन्य है वह लोग जो मां दुर्गा की महिमा का गुणगान देवी पुराण में सुनते हैं। देवी पुराण साक्षात मां दुर्गा है। जीवन में हम चाहे व्रत करें ना करें लेकिन एक व्रत हमेशा व्यक्ति को करना चाहिए।
उन्होंने कहा कि यदि व्यक्ति मन की बुराइयों को त्याग दे, तो यह भी किसी व्रत से कम नहीं है। व्यक्ति यदि ज्ञानवान है, बुद्धिमान है तो उसे इसका उपयोग करना चाहिए। दूसरों के कल्याण के लिए अपना ज्ञान वितरण करना चाहिए। यह भी किसी व्रत से कम नहीं है। अनादि काल से चली जा रही परंपरा को हमें बनाए रखना है। इस संसार में मां के बिना व्यक्ति का जीवन अस्तित्व में नहीं आता। मां ही जीव का कल्याण करती है। देवी मां की उपासना करना चाहिए। जिस घर में नारी का समान होता हैl वहां हमेशा मां दुर्गा एवं भगवान की कृपा बनी रहती है। परिवार धन-धान्य से परिपूर्ण रहता है।
हरिशंकर बेन


