भोपाल से बड़ी प्रशासनिक खबर
मध्यप्रदेश में देर रात हुए आईएएस ट्रांसफर, कटनी को मिली नई जिला पंचायत सीईओ
भोपाल। मध्यप्रदेश शासन ने देर रात आईएएस अधिकारियों के तबादले आदेश जारी किए हैं। इसके तहत 2018 बैच की IAS अधिकारी हरसिमरन प्रीत कौर को जिला पंचायत कटनी का मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO) बनाया गया है।
वे इससे पहले अपर मिशन संचालक, राज्य शिक्षा केंद्र भोपाल के पद पर पदस्थ थीं।
नई नियुक्ति के साथ अब कटनी जिले में तीन प्रमुख प्रशासनिक पदों पर IAS अधिकारियों की पदस्थापना हो गई है—
- कलेक्टर
- निगमायुक्त
- और अब जिला पंचायत सीईओ
इससे जिले के प्रशासनिक कामकाज में और अधिक समन्वय और गति आने की उम्मीद जताई जा रही है।



