सिलौंडी। नवरात्र के अवसर पर मां वीरासन देवी मंदिर, सिलौंडी में प्रतिदिन पूजन-अर्चन, हवन और महाआरती का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में रविवार को पाली से मां वीरासन मंदिर तक 51 फुट लंबी चुनरी यात्रा निकाली जाएगी।
हर वर्ष की परंपरा के अनुसार इस बार भी पंडित शैलेंद्र मिश्रा के नेतृत्व में भक्त मंडल द्वारा श्री राधा कृष्ण मंदिर, धरमपुरा से झंडा यात्रा एवं चुनरी यात्रा सुबह 8 बजे शुरू होगी। लगभग 8 किलोमीटर की इस पैदल यात्रा में भक्त भजन-कीर्तन और माता के जयकारों से वातावरण भक्तिमय करेंगे।
आगामी 29 सितम्बर 2025 को जिला पंचायत सदस्य कविता पंकज राय के माध्यम से मां वीरासन देवी मंदिर में विशाल भंडारा आयोजित होगा। रात्रि में प्रसिद्ध गायिका संजो बघेल द्वारा भव्य देवी जागरण का कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा।


