आज दिनांक 27.09.2025 को मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत जनपद कन्नौज की विभिन्न विद्यालयों की छात्राओं को पुलिस कार्यालय की समस्त शाखाओं का भ्रमण कराया गया। इस अवसर पर छात्राओं को शाखाओं की कार्यप्रणाली एवं उनमें संपादित किए जाने वाले कार्यों के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।
भ्रमण के उपरांत पुलिस कार्यालय स्थित सभागार में क्षेत्राधिकारी सदर द्वारा छात्राओं एवं उनके साथ उपस्थित अध्यापकों के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। वार्ता के दौरान छात्राओं को मिशन शक्ति अभियान से जुड़ी जानकारी प्रदान करते हुए महिला सुरक्षा से सम्बंधित पुलिस हेल्पलाइन नम्बर जैसे – 1090, 112, 181, 1098 आदि की उपयोगिता और त्वरित सहायता व्यवस्था के बारे में जागरूक किया गया।
क्षेत्राधिकारी सदर ने छात्राओं को आत्मनिर्भर, आत्मविश्वासी एवं सतर्क रहने हेतु प्रेरित किया तथा अंत में सभी छात्राओं को फ्रूटी एवं टॉफियां वितरित की गईं ।


