सिलौंडी में विधायक,मंडल अध्यक्ष ,सरपंच, उपसरपंच सहित जन प्रतिनिधि ने किया श्रमदान
GST राहत पर व्यापारियों से की चर्चा, स्वदेशी उत्पादों पर दिया जोर
सिलौंडी: सिलौंडी में सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत स्वच्छता अभियान के अंतर्गत गांव के विकास में श्रमदान का कार्यक्रम हुआ जिसमें बड़वारा विधायक धीरेंद्र बहादुर सिंह,मंडल अध्यक्ष मनीष सिंह बागरी,सरपंच पंचों संतोष कुमार,उपसरपंच राहुल राय,पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रशांत राय,मंडल उपाध्यक्ष अमित राय ,मंडल संयोजक अनिल पांडे, नायब तहसीलदार नरेंद्र खरे ने नमो पार्क में एक घंटे का श्रमदान दिया साथ ही एक पेड़ मां के नाम पर लगाया गया।उपसरपंच राहुल राय ने सभी को स्वच्छता की शपथ दिलाई ।
*इसके बाद बड़वारा विधायक धीरेंद्र बहादुर सिंह जी ने सिलौंडी मुख्य बाजार में राय मेडिकल ,न्यू अजय मेडिकल ,श्री सुभाष चंद्र जैन किराना स्टार्स में जाकर दुकानदारों से एक-एक कर मुलाकात की, GST दरों में राहत को लेकर व्यापारियों से चर्चा की।
व्यापारियों ने हाल ही में केंद्र सरकार द्वारा जीएसटी दरों में की गयी कटौती को ऐतिहासिक कदम बताते हुए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के प्रति आभार प्रकट किया। विधायक जी से मुलाकात के दौरान व्यापारियों ने कहा कि जीएसटी कम होने से कारोबार सुगम होगा। ग्राहक को सस्ता सामान मिलेगा।विधायक धीरेंद्र बहादुर सिंह जी ने बाजार में दुकानदारों और स्थानीय लोगों से मिलकर स्वदेशी उत्पादों के उपयोग को बढ़ावा देने पर भी जोर दिया।
इस दौरान मंडल उपाध्यक्ष संतोष विश्वकर्मा,अरविंद तिवारी,मंडल महामंत्री राजा दहिया,सदन तिवारी,मोती हल्दकार,गणेश राय ,पटवारी विश्वनाथ बागरी सचिव गुमान सिंह बागरी,रोजगार सहायक अमरीश राय,आदि रहे है


