कटनी। जे.पी.वी. डी.ए.वी. विद्यालय में दिनांक 26 एवं 27 सितम्बर 2025 को डी.ए.वी. प्रबंधन समिति के तत्वावधान में द्विदिवसीय कार्यशालाओं का सफल आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ क्षेत्रीय निदेशक एवं विद्यालय प्राचार्य श्री एस. के. सिन्हा की अध्यक्षता में दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर डी.ए.वी. कोटेश्वर के प्राचार्य श्री सिवेंद्र श्रीवास्तव, डी.ए.वी. नरसिंहगढ़ के प्राचार्य श्री राजेंद्र कुमवंशी, डी.ए.वी. मलाजखण्ड की प्राचार्या श्रीमती सुरुचि कटारिया, डी.ए.वी. कैमोर के प्राचार्य श्री जी.के. उदगाता एवं डी.ए.वी. उकवा के प्राचार्य श्री मनीष सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे।
कार्यशालाओं में अंग्रेजी, गणित, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान एवं हिन्दी विषयों पर सत्र आयोजित किए गए, जिनमें प्राथमिक से लेकर उच्च माध्यमिक स्तर तक के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भाग लिया। विषय विशेषज्ञों ने नवीन शिक्षण विधियों, गतिविधि-आधारित शिक्षण और पठन-पाठन से जुड़ी चुनौतियों पर विस्तार से चर्चा की।
समापन अवसर पर क्षेत्रीय निदेशक श्री सिन्हा ने शिक्षकों को प्रमाणपत्र वितरित करते हुए कहा कि “ऐसी कार्यशालाएं शिक्षण को अधिक प्रभावी और रोचक बनाती हैं तथा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में सहायक सिद्ध होती हैं।”


