रिपोर्टर सीमा कैथवास
नर्मदापुरम। नगरपालिका में प्रति गुरूवार को होने वाली जनसुनवाई का जायजा लेने सांसद दर्शन सिंह चौधरी भी पहुंचे। उन्होंने जनसुनवाई में आने वाले आवेदकों से चर्चा की। जनसुनवाई में उपस्थित सभी को व्यवहारिक टिप्स दिए और नागरिकों की अधिक से अधिक समस्याओं के समाधान करने की बात कही। जनसुनवाई के दौरान सांसद श्री चौधरी ने उपस्थित सभी को टिप्स देते हुए कहा कि लोकसेवकों का स्वभाव हमेशा मृदु होना होना चाहिए नगरपालिका एक ऐसी एजेंसी है जिससे सभी नागरिक सीधे जुड़े होते हैं। नागरिक अपने कार्यों को लेकर नपा में बड़ी आशा के साथ आते हैं जल्द से जल्द कार्य हो यह उनकी इच्छा रहती है। इसलिए प्रत्येक लोक सेवक का कर्तव्य है कि अपने स्वभाव को मृदु रखकर उनकी बात को गंभीरता से सुनें और समस्याओं का समाधान करें। इस अवसर पर जनसुनवाई में नगरपालिका अध्यक्ष नीतू यादव, मुख्य नगरपालिका अधिकारी हेमेश्वरी पटले, विधायक प्रतिनिधि महेंद्र यादव, उपयंत्री अंबक पाराशर, रीना गुप्ता, आयुषी रिछारिया, दीक्षा तिवारी, कार्यालय अधीक्षक योगेश सोनी, स्वच्छता निरीक्षक अनुराग तिवारी, अतिक्रमण दल प्रभारी सुनील राजपूत, पूर्व मंडल अध्यक्ष रोहित गौर, मंडल अध्यक्ष सागर शिवहरे, पार्षदगण और आवेदक उपस्थित रहे। इस दौरान औद्योगिक क्षेत्र से कचरा हटाए जाने के विषय पर प्रति ट्रिप एक हजार रुपए के हिसाब से नपा उद्योग का कचरा हटाने पर सहमत हुई। स्वच्छता निरीक्षक अनुराग तिवारी ने गुरूवार को जनसुनवाई में उद्योगपति नकुल खत्री द्वारा औद्योगिक कचरे के निष्पादन के लिए आवेदन दिया गया। जिसमें प्रति ट्रिप 1000 रुपए के हिसाब से नगरपालिका द्वारा कचरा हटाए जाने पर सहमति बनी। उद्योपति श्री खत्री द्वारा चालान के माध्यम से यह भुगतान किया गया। इस अवसर पर नपाध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव ने सांसद श्री चौधरी को जनसुनवाई में हो रही शिकायतों के निराकरण संबंधी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अधिकांश समस्याओं का हमारी टीम द्वारा तत्काल निराकरण कर दिया जाता है। इसके अलावा जो भी अन्य समस्याएं होती हैं उसका निराकरण जांच के उपरांत करते हैं। नगरपालिका द्वारा वार्ड 31 में जांच उपरांत पेयजल लाइन डलवाई गई। बारिश में जीर्णशीर्ण भवनों को डिस्टमेंटल किया गया। बाजार क्षेत्र में हो रहे जलभराव को लेकर अतिक्रमण हटाया गया और नाले नालियों को साफ कर संतुष्टिपूर्ण समस्या का समाधान किया गया।


