कटनी, 26 सितम्बर 2025।
शासकीय कन्या महाविद्यालय, कटनी में विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ एवं वाणिज्य विभाग के संयुक्त तत्वावधान में “रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की भूमिका और वित्तीय साक्षरता” विषय पर एक दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह आयोजन महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. चित्रा प्रभात के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण और वंदना से हुआ। प्राचार्य डॉ. चित्रा प्रभात ने छात्राओं को घरेलू बचत और वित्तीय कुशलता की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा दी।
मुख्य वक्ता के रूप में रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया, भोपाल के सहायक महाप्रबंधक श्री संजय सेजकर, भारतीय स्टेट बैंक के अग्रणी जिला प्रबंधक श्री मेझरस किण्डो और वित्तीय साक्षरता काउंसलर श्री पवन पाण्डेय उपस्थित रहे।
श्री सेजकर ने आरबीआई की कार्यप्रणाली, मौद्रिक नीतियों और वित्तीय प्रणाली में इसकी भूमिका पर विस्तार से जानकारी दी तथा छात्राओं को निवेश, बचत और वित्तीय जोखिमों से बचाव के बारे में मार्गदर्शन दिया।
श्री किण्डो और श्री पाण्डेय ने बैंकिंग सेवाओं, डिजिटल लेनदेन और वित्तीय धोखाधड़ी से बचाव जैसे व्यावहारिक पहलुओं पर छात्राओं को जागरूक किया।
इस अवसर पर प्रकोष्ठ प्रभारी श्री नागेंद्र यादव सहित डॉ. रंजना वर्मा, डॉ. संजयकांत भारद्वाज, श्रीमती मीनाक्षी वर्मा, डॉ. विमला मिंज, डॉ. रश्मि चतुर्वेदी, श्रीमती बंदना मिश्रा, श्री के.जे. सिन्हा, डॉ. अमिताभ पांडेय, डॉ. आर.के. गुप्ता, डॉ. सुनील कुमार, डॉ. रोशनी पांडेय, श्री विनेश यादव, श्री पंकज सेन, डॉ. अशोक शर्मा, श्री भीम बर्मन, श्री प्रेमलाल कॉवरे, डॉ. फूलचंद कोरी, श्रीमती रिचा दुबे, डॉ. प्रतिमा सिंह, श्रीमती प्रियंका सोनी, डॉ. सोनिया कश्यप, श्रीमती सृष्टि श्रीवास्तव, श्रीमती रत्नेश कुशवाहा, श्रीमती देववती चक्रवर्ती, श्रीमती मैत्रेयी शुक्ला और डॉ. अनिका वालिया सहित प्राध्यापक एवं बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं।


