भारतीय जनता पार्टी मुड़वारा मंडल द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर माल्यार्पण, स्वच्छता अभियान और वृक्षारोपण किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला अध्यक्ष दीपक टंडन सोनी जी और पूर्व जिला अध्यक्ष राम रतन पायल जी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के जीवन पर प्रकाश डाला गया और उनके आदर्शों को याद किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, मातृशक्ति और युवा साथी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री सुनील कुमार द्विवेदी जी ने किया और आभार मंडल उपाध्यक्ष भुवनेश्वर शर्मा जी ने व्यक्त किया। इस कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता पवन शर्मा जी, भगवान दास पटेल जी, विनोद दुबे जी और अन्य प्रमुख लोग शामिल हुए।


