सिलौंडी – सेवा पखवाडा अभियान के तहत ग्राम पंचायत कछार गांव बड़ा में ग्राम पंचायत भवन और नमो पार्क में सफाई का कार्यक्रम का आयोजन किया गया!
जिसमें के भाजपा मंडल अध्यक्ष मनीष सिंह बागरी,सरपंच कैलाश चंद्र जैन,उपसरपंच रघुवीर बागरी ,मंडल उपाध्यक्ष शैलेष जैन सहित ग्राम के वरिष्ठ जन के साथ
कार्यक्रम की शुरुआत पंडित दीन दयाल उपाध्याय जी पर माल्यार्पण कर की गई।
इसके बाद सेवा पखवाडा अभियान पर विस्तृत जानकारी भाजपा मंडल मनीष सिंह बागरी दिया ।
उन्होने कहा कि जब हमारा मोहल्ला,गांव साफ रहे तब ही हमारा परिवार निरोग रहेगा ।
सरपंच कैलाश चंद्र जैन ने बताया कि सेवा पखवाडा अभियान के तहत ग्राम पंचायत विभाग के द्वारा प्रतिदिन अलग अलग गतिविधियाँ आयोजित की जा रही है विशेष सफाई अभियान से हर मोहल्ले में लगातार सफाई कार्य चल रहा है
ग्राम कछार गांव बड़ा सेवा पखवाड़ा में पंडित दीन दयाल उपाध्याय जी की जयंती मनाई ।
जिसमें मंडल अध्यक्ष मनीष सिंह बागरी,सरपंच कैलाश चंद्र जैन , कछार गांव बड़ा उपसरपंच रघुवीर बर्मन ,मंडल उपाध्यक्ष शैलेश जैन ,राजेंद्र बागरी , ओमकार उपाध्याय ,गोविंद बागरी ,मंडल मीडिया प्रभारी प्रदीप बर्मन,सोनू बागरी , संजू बागरी इकबाल मोहम्द, नक्कू बागरी ,केशव बागरी ,,दीपू बर्मन ,उपयंत्री भूपेंद्र सिंह मौर्य,सचिव निशा साहू ,रोजगार सहायक विकास खरे ,देवेंद्र विश्वकर्मा ,देव दत्त बागरी मातृशक्ति सहित पार्टी के सभी कार्यकर्ता बंधु की मौजूदगी रही।


