कटनी, 24 सितम्बर 2025 – नगर निगम आयुक्त सुश्री तपस्या परिहार ने नागरिकों की शिकायत पर त्वरित संज्ञान लेते हुए कार्रवाई की।
मसुरहा वार्ड, पुरानी बस्ती गौतम मोहल्ला क्षेत्र में सुबह 11 बजे तक कचरा नहीं उठाए जाने की शिकायत प्राप्त हुई थी। आयुक्त महोदया ने तत्काल विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए। निर्देश मिलते ही निगम अमले ने मौके पर पहुँचकर क्षेत्र की साफ-सफाई कराई।
वार्डवासियों ने त्वरित कार्रवाई के लिए आयुक्त महोदया को धन्यवाद ज्ञापित किया और कहा कि उनकी तत्परता से नगर की स्वच्छता व्यवस्था को मजबूती मिल रही है।


