कटनी, 24 सितम्बर 2025 – सेवा पखवाड़ा के तहत आज कैमोर नगर परिषद द्वारा विकसित किए जा रहे नमो पार्क में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस अवसर पर कलेक्टर श्री आशीष तिवारी, पुलिस अधीक्षक श्री अभिनय विश्वकर्मा एवं नगर परिषद अध्यक्ष ने संयुक्त रूप से पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
कार्यक्रम में नगर परिषद अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों तथा स्थानीय नागरिकों ने भी सक्रिय सहभागिता करते हुए हरित कैमोर के संकल्प को आगे बढ़ाया।
कलेक्टर श्री तिवारी ने कहा कि पौधारोपण केवल एक दिन का कार्य नहीं, बल्कि इसकी नियमित देखरेख करना भी सभी की जिम्मेदारी है। वहीं पुलिस अधीक्षक श्री विश्वकर्मा ने इसे पर्यावरण और स्वास्थ्य संरक्षण से जोड़ते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने का आग्रह किया।
नगर परिषद अध्यक्ष ने बताया कि नमो पार्क को नगर का आकर्षण और हरियाली का प्रतीक बनाने की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।


