रिपोर्टर सीमा कैथवास
नर्मदापुरम। अग्रवाल समाज नर्मदापुरम द्वारा अग्रसेन जयंती समारोह गीता मैरिज पैलेस में धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर विभिन्न प्रकार के प्रतियोगिताओं सहित अग्रसेन मेले का आयोजन किया गया,जिसमें विभिन्न प्रकार के व्यंजनों के स्टाल लगाए। अग्रसेन जयंती पर विवेकानंद घाट से भगवान श्री अग्रसेन जी की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें अग्रवाल समाज की शोभायात्रा कार्यक्रम में शामिल महिलाएं जय अग्रसेन महाराज के नारे लगाते हुए चल रही थी । विवेकानंद घाट ,सदर बाजार, मीनाक्षी चौक, आईटीआई रोड आदि विभिन्न स्थानों पर चल समारोह का पुष्प वर्षा कर स्वरूपाहार ,जलपान, आइसक्रीम, मिठाई, शीतल पेय से स्वागत किया गया । रथ पर विराजे भगवान श्री अग्रसेन जी एवं माता माधवी जी का आरती पूजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सुरेश कुमार अग्रवाल एवं विशिष्ट अतिथि विनीत अग्रवाल की उपस्थिति में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया ।जिसमें बच्चों ने अपनी मनमोहक प्रस्तुति दी। इस अवसर पर अग्रवाल समाज की प्रतिभाओं सहित विजेताओं को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया । अखिल भारतीय अग्रवाल महासभा महिला प्रकोष्ठ प्रदेशाध्यक्ष भारती अग्रवाल ने नर्मदापुरम के पदाधिकारी को बेच एवं अग्रसेन जी का पटका पहनकर सम्मानित किया।उन्होंने समाज की सभी महिलाओं के योगदान की सराहना की एवं समाज को संगठित करने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका के लिए धन्यवाद दिया । प्रत्येक माह होने वाले धार्मिक सामाजिक और राष्ट्रीय स्तर के आयोजन में सहयोग के लिए उनकी भूरि भूरि प्रशंसा की। मुख्य अतिथि सुरेश अग्रवाल ने अग्रसेन जी के चरित्र एवं उनके आदर्शों पर चलने एवं समाज की भूमिका के बारे में विस्तृत जानकारी दी। । विशिष्ट अतिथि विनीत अग्रवाल ने समाज के विकास एवं संगठन के बारे में चर्चा की। पांच दिवसीय कार्यक्रम का संचालन नरेंद्र गोयल ने किया।आभार लीलाधर अग्रवाल ने व्यक्त किया।इस अवसर पर समाज के वरिष्ठजन् ,संरक्षक संरक्षक नूतन अग्रवाल, उपाध्यक्ष दिनेश गोयल, कोषाध्यक्ष सीपी गुप्ता, महेंद्र अग्रवाल, वरिष्ठजन बड़ी संख्या में समाज की महिलाएं एवं पुरुष उपस्थित हुए ।


