• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Friday, June 19, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home Uncategorized

आस्था के केन्द्र है खड़रा मंदिर लगा नवरात्र मेला, 28 वर्षों से जल रही अखंड ज्योति

by Manish Gautam Chiefeditor
September 23, 2025
in Uncategorized
0
आस्था के केन्द्र है खड़रा मंदिर लगा नवरात्र मेला, 28 वर्षों से जल रही अखंड ज्योति
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

जबलपुर/ कटनी- सिहोरा से 10 किमी दूर खड़ा मन्दिर दिवालय में करीब पांच सौ वर्षों से एक विशालकाय चट्टान पर विराजी माता की मूर्ति क्षेत्र एवं दूर दूर तक के लोगों की अटूट आस्था का केंद्र हैं जहां सैकड़ों वर्षों पहले वीरान जंगल और झाड़ियां ही रहती थी और चट्टान में मूर्ति विराजमान थी लेकिन उस समय वहां जंगली जानवरों की वजह से पूजा करने वाले भक्त कम ही पहुंच पाते थे ।

लेकिन यहां के परंपरागत पुजारी पंडित श्री अयोध्या प्रसाद बिलौन्हा जी बताया कि उनके दादा परदादा खडरा मन्दिर के बड़े दिवालय में पूजा करते आ रहे हैं जिनके द्वारा – यही धार्मिक कहानी सुनने मिली कि पहले इस जगह में वीरान जंगल और झाड़ियां ही थी जहां किसी समय पर चरवाहे बच्चे मवेशी लेकर आते थे और उन्होंने मूर्ति के आसपास साफ सफाई करके नवरात्रि में थोड़ा थोड़ा समान की व्यवस्था कर जवारे बो दिए और अष्टमी के दिन एक बालक पंडा बना तो एक बालक बलि का बकरा बन गया और एक बलि देने वाला पंडा बन गया, और जब तलवार न होने पर गिध्द के पंख से – बलि देने के लिए प्रहार किया तो बकरा बने बालक की गर्दन कट गई, जिसके बाद गांव तथा आसपास के क्षेत्रीय लोग यहां पर भगत कीर्तन करने लगे और बाद में मृत बच्चे में

प्राण वापस हुए। तब से यहां पर पूजन अर्चना का निरंतर अनुष्ठान चलता रहता है। जबकि नवरात्रि के वैशाख तथा क्वार में यहां भक्तों की भीड़ रहती है। यहां दूर दूर से भक्त अपनी मनोकामना पूर्ण करने के लिए पूजन और चढ़ावा भेंट करने आते है। 27 वर्षों से जल रही अखंड ज्योत

खड़रा मन्दिर दिवालय में दो अखण्ड ज्योत विगत 27 वर्षों से वर्ष 1997 से प्रज्वलित हैं जिसमें एक शुद्ध घी का दीपक तो दूसरा तेल के दीपक के रूप में माता की ज्योत जल रही है। वहीं मन्दिर का रखरखाव मन्दिर के पुजारी अयोध्या प्रसाद

एवं उनके पुत्र सनद बिलौन्हा जी करते आ रहे हैं। जबकि लोगों की मनोकामना पूर्ण होने पर यहां कई छोटे बड़े निर्माण और व्यवस्थाएं भी भक्तों द्वारा कराई गई हैं। चट्टान का आकार निरंतर बढ़ रहा है उसी में माता विराजी हैं जिसकी ऊंचाई लगभग 25 फीट के करीब है।

➡️धार्मिक आस्था का केंद्र

खड़रा मन्दिर दिवालय यहां पर हर आने वाले भक्त की अटूट आस्था का केंद्र हमेशा बना रहता है जिनके सन्तान पाने की या शादी विवाह, स्वास्थ्य नौकरी पाने की मनोकामना पूर्ण होती है, जिसके चलते कार की नवरात्र में जवारे बोने की परंपरा वर्षों से चली आ रही है जिनका विषर्जन नवमी के दिन किया जाता है वहीं वैशाख की नवरात्र में यहां पर नौ दिनों तक भक्तों की भीड़ बनी रहती है और मेला लगा रहता है। मन्दिर के मुख्य द्वार में गणेश भगवान विराजे हैं काल भैरव, राम दरवार, राधा कृष्ण, शंकर पार्वती विराजे हैं।

➡️यहां से पहुंचे मन्दिर

जबलपुर जिले के सिहोरा से महज 10 किमी की दूरी पर खड़रा दिवालय मन्दिर है जहां आसानी से जाने के लिए आपके वाहन मिल जाते हैं जबकि कटनी जिले के बहोरीबंद से होते हुए कुआं से होकर भी खड़ा मन्दिर पहुंच सकते हैं।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d