• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Monday, June 22, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

जनसुनवाई में कलेक्‍टर श्री तिवारी ने सुनीं 206 आवेदकों की समस्याएं अधिकारियों को दिए त्‍वरित निराकरण के निर्देश

by Manish Gautam Chiefeditor
September 23, 2025
in कटनी
0
जनसुनवाई में कलेक्‍टर श्री तिवारी ने सुनीं 206 आवेदकों की समस्याएं  अधिकारियों को दिए त्‍वरित निराकरण के निर्देश
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

कटनी (23 सितंबर) – कलेक्टर श्री आशीष तिवारी ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई में यहां पहुंचे 206 आवेदकों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को त्‍वरित निराकरण के निर्देश दिये। मंगलवार को जनसुनवाई अनुविभाग, तहसील, विकासखंड और ग्राम पंचायत स्तर पर भी आयोजित की गई।

          इस दौरान अपर कलेक्‍टर नीलांबर मिश्र, संयुक्‍त कलेक्‍टर जितेन्‍द्र पटेल, डिप्‍टी कलेक्‍टर प्रदीप मिश्रा एवं विंकी सिंहमारे उइके सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहें।

तत्‍काल बनी समग्र आईडी

          कलेक्‍ट्रेट में आयोजित जनसुनवाई में ग्राम पंचायत देवरी हटाई के राजेश गुप्‍ता ने कलेक्‍टर श्री तिवारी को बताया कि उनकी समग्र आईडी नहीं बन पाई है। पंचायत स्‍तर पर उन्‍हें समग्र आईडी बनाने में कुछ तकनीकी समस्‍या होने की जानकारी पंचायत सचिव द्वारा बताई जा रही है। जिस पर कलेक्‍टर श्री तिवारी ने जनपद पंचायत कटनी के सीईओ प्रदीप सिंह को राजेश गुप्‍ता की नई समग्र आईडी बनवाने के निर्देश दिये। इस प्रकार जनसुनवाई में ही राजेश गुप्‍ता की समग्र आईडी बन गई।

अवैध शराब की बिक्री बंद करायें

          जनसुनवाई के दौरान ग्राम टिकरवारा निवासी सुशील पटेल ने अवैध शराब की ब्रिक्री बंद कराये जाने की मांग करते हुये बताया कि शाम के समय गांव में अवैध रूप से शराब का विक्रय किया जा रहा है। जिससे गांव का माहौल खराब हो रहा है। पुलिस द्वारा इस पर कोई कार्यवाही नहीं की जा रही है। इस पर कलेक्‍टर श्री तिवारी ने जिला आबकारी अधिकारी को शिकायत पर उचित कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

मुख्‍यमंत्री अंत्‍येष्टि सहायता राशि दिलाये

          जनसुनवाई के दौरान ग्राम कुम्‍हरवारा निवासी सुग्रीव चौधरी ने मुख्‍यमंत्री अन्‍त्‍येष्टि सहायता राशि दिलाये जाने की मांग करते हुये कहा कि मैं गरीबी रेखा के नीचे जीवनयापन करता हूँ एवं मजदूरी के माध्‍यम से अपने परिवार का भरण पोषण करता हूँ। जून 2025 में मेरी पत्नी की मृत्‍यु हार्ट अटैक से हो गई थी। मुझे सहायता राशि दिलाई जाय। इस पर कलेक्‍टर श्री तिवारी ने जनपद पंचायत बड़वारा के सीईओ को शिकायत का निराकरण करने के निर्देश दिए।

भूमि का पट्टा दिलायें

          इंदिरा नगर बालगंगाधर तिलक वार्ड कटनी निवासी विजय कुमार अहिरवार ने बताया कि मेरा मकान शासकीय भूमि पर बना है। मैंने भूमि के पट्टा हेतु आवेदन दिया था परंतु अभी तक मेरे आवेदन पर कोई कार्यवाही नहीं की गई है। इस पर कलेक्‍टर श्री तिवारी ने नजूल अधिकारी को आवश्‍यक कार्यवाही कर शिकायत के निराकरण के निर्देश दिए।

टीसी दिलायें

          ग्राम हीरापुर कौडि़या निवासी अनिकेत बड़गैया ने बताया कि मैंने वर्ष 2024-25 में के.डी.सी. महाविद्यालय में बीफार्मा में प्रवेश लिया था एवं फीस जमा कर दी थी। परंतु आर्थिक स्थिति सही न होने के कारण प्रथम सेमेस्‍टर के बाद मैंने शासकीय तिलक कॉलेज में बीए में प्रवेश ले लिया। परंतु के.डी.सी. महाविद्यालय द्वारा मुझे टीसी नहीं दी जा रही है। एवं बिना पढ़े ही मुझसे दूसरे सेमेस्‍टर की फीस की मांग की जा रही है। इस पर कलेक्‍टर श्री तिवारी ने शासकीय तिलक कॉलेज के प्राचार्य को शिकायत का निराकरण करने के निर्देश दिए।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
सांसद श्री शर्मा और महापौर श्रीमती सूरी की मौजूदगी में काली मंदिर में किया गया स्वच्छता श्रमदान

सांसद श्री शर्मा और महापौर श्रीमती सूरी की मौजूदगी में काली मंदिर में किया गया स्वच्छता श्रमदान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d