कटनी जिले के नवागत कलेक्टर श्री आशीष तिवारी जी का पटवारी संघ जिला कटनी (शासन से मान्यता प्राप्त) की ओर से जिलाध्यक्ष दादूराम पटेल, संभागीय सदस्य गजेंदराय, उपाध्यक्ष सुजाता सिंह बघेल सहित पदाधिकारियों ने बुके भेंटकर स्वागत किया।
👉 इस अवसर पर संघ द्वारा कर्मचारियों की समस्याओं के निराकरण हेतु परामर्शदात्री समिति आयोजित करने का निवेदन किया गया, जिस पर माननीय कलेक्टर ने शीघ्र बैठक आयोजित करने का आश्वासन दिया।
कार्यक्रम में अभिषेक तिवारी, राजेश दुबे, राहुल गौतम, अभिषेक जैन, नीरज गोस्वामी, विवेक बहरे, अनुज सिंह पोर्ते, गुलजारी लाल कोल, शुभेंदु तिवारी सहित बड़ी संख्या में पटवारी एवं मातृशक्ति – पूजा सोनी, रुचिता जैन, एकता श्रीवास्तव, यति चौरसिया की गरिमामयी उपस्थिति रही।


