कटनी जिले के रीठी सरकारी अस्पताल के प्रसूता वार्ड में इन दोनों लापरवाही इस कदर हावी है कि शाम होते ही प्रसूति वार्ड और परिसर में कुत्तों का जमावड़ा देखा जा सकता है। यह कुत्ते केवल उक्त परिसर में घूमते ही नहीं है बल्कि कभी कभी खाली बेड और स्ट्रेचर पर आराम फरमाते नजर आते है।
ऐसे में प्रसुताओं के साथ आए महिला परिजन परेशान है। उनको नवजात शिशु को कुत्तों द्वारा उठाकर ले जाने का अनजाना भय सता रहा है। मामले को लेकर अस्पताल प्रबंधक को कोई जानकारी नहीं है। और होगी भी केसे क्योंकि वह अस्पताल मैं होते ही नही,,.? ऐसे में कुत्तों का यह जमावड़ा कभी भी किसी बड़ी घटना का कारण बन सकता है।
प्रसूता वार्ड मैं भर्ती महिला और परिजनों ने इस लापरवाही को उजागर करते हुए बताया कि उनकी बहू के डिलीवरी हुई है। रात में जच्चा सोए हुए थे। लेकिन उनको जागना पड़ रहा था। जिसके पीछे वार्ड में कुत्तों का घूमना कारण है। उन्होंने बताया कि कोई भी कुत्ता नवजात बच्चे को उठा कर ले गया तो क्या होगा। इसलिए वे जागकर अपनी बहू और बच्चे का ध्यान रख रही थी ।
वही सभी प्रसूताओं ने इस मामले मे जिला प्रशासन को ध्यान आकर्षित करते हुए उचित कार्रवाई की मांग की है ।
हरिशंकर बेन


