*नगर निगम आयुक्त ने आयोजित की पत्रकार वार्ता, निगम आयुक्त ने नगर निगम से सम्बंधित सुनी जनहित समस्या*
रिपोर्टर : हेमंत सिंह
कटनी :नगर निगम आयुक्त ने आयोजित की पत्रकार वार्ता, निगम आयुक्त ने नगर निगम से सम्बंधित सुनी जनहित समस्या….
कटनी नगर निगम आयुक्त ने आज दिन मंगलवार को कटनी शहर की समस्याओं को लेकर पत्रकार वार्ता आयोजित किया जिसमें आयोजित पत्रकार वार्ता जिसमें उपस्थित पत्रकारों ने कटनी शहर की नगर निगम की समस्याओं को लेकर निगम आयुक्त को बतलाई जिसमें आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान बताया गया कि शहरो मैं फैले अतिक्रमण के कारण आम जनता को काफी मुसीबत का सामना करना पड़ता है वही सीवर लाइन ठेकेदारों के द्वारा अधूरा कार्य कर गड्ढे छोड़ दिए गए जिसके कारण राहगीरों को ठेकेदारों के लापरवाहियों का काफी मुसीबतों का सामना आम नागरिकों को उठाना पड़ता है, शहरों में फैले गंदगी एवं सड़कों की खस्ता हालातो को लेकर पत्रकारों ने निगम आयुक्त के समक्ष रखा।


