नई दिल्ली/भोपाल – भारत सरकार द्वारा संपदा-2 को “राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस स्वर्ण पुरस्कार 2025” से सम्मानित किए जाने पर मध्यप्रदेश को गौरव प्राप्त हुआ है। इस अवसर पर मंत्रालय में आज कैबिनेट बैठक से पूर्व उपमुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा एवं कैबिनेट सहयोगियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।
मध्यप्रदेश देश का प्रथम राज्य है, जहाँ ई-पंजीयन व्यवस्था सफलतापूर्वक लागू की गई है। इस उपलब्धि को सुशासन, पारदर्शिता और डिजिटल नवाचार की दिशा में राज्य की बड़ी उपलब्धि माना जा रहा


