कटनी, कलेक्टर आशीष तिवारी के निर्देश पर एसडीएम कटनी प्रमोद कुमार चतुर्वेदी ने नवरात्रि, दशहरा एवं दीपावली जैसे त्यौहारों को ध्यान में रखते हुए शहर में मिठाई एवं खोवा की दुकानों की जांच के लिए विशेष दल का गठन किया है।
जांच दल में तहसीलदार कटनी नगर आशीष अग्रवाल और खाद्य सुरक्षा अधिकारी देवकी सोनवानी को वार्ड क्रमांक 31 से 45 तक की दुकानों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसी तरह नायब तहसीलदार अतुलेश सिंह और खाद्य सुरक्षा अधिकारी ओमप्रकाश साहू वार्ड क्रमांक 16 से 30 तक दुकानों की जांच करेंगे। वहीं, नायब तहसीलदार बड़वारा ऋषि गौतम एवं खाद्य सुरक्षा अधिकारी बृजेश विश्वकर्मा वार्ड क्रमांक 1 से 15 तक दुकानों की जांच करेंगे।
दल प्रतिदिन की गई कार्रवाई की जानकारी संबंधित अधिकारियों को उपलब्ध कराएगा। प्रशासन का उद्देश्य त्योहारों के दौरान नागरिकों को शुद्ध और सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराना


