• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Friday, September 4, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

*वैश्विक स्‍वर्ण खनन मानचित्र पर उभरा कटनी, जल्‍दी ही शुरू होगा खनन* *कलेक्‍टर श्री तिवारी एवं कंपनी डायरेक्‍टर के बीच हुआ इमलिया गोल्‍ड ब्‍लॉक की माइनिंग लीज एग्रीमेंट*

by Manish Gautam Chiefeditor
September 22, 2025
in कटनी
0
*वैश्विक स्‍वर्ण खनन मानचित्र पर उभरा कटनी, जल्‍दी ही शुरू होगा खनन*  *कलेक्‍टर श्री तिवारी एवं कंपनी डायरेक्‍टर के बीच हुआ इमलिया गोल्‍ड ब्‍लॉक की माइनिंग लीज एग्रीमेंट*
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

कटनी (22 सितम्बर) – कटनी जिले ने खनन क्षेत्र में नया इतिहास रचा है। जिले के स्‍लीमनाबाद के इमलिया गोल्‍ड ब्‍लॉक की माइनिंग से जल्‍दी ही स्‍वर्ण खनन का कार्य शुरू हो जाएगा। इसके लिए सोमवार 22 सितंबर को पवित्र शारदीय नवरात्रि के प्रथम दिन कलेक्‍टर श्री आशीष तिवारी और मुंबई की खनि पट्टा धारक कंपनी प्रोस्‍पेक्‍ट रिसोर्स मिनरल्‍स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी नरीमन प्‍वांइट मुंबई के कंपनी डायरेक्‍टर अविनाश लांडगे के बीच गोल्‍ड ब्‍लॉक की माइनिंग लीज का एग्रीमेंट हुआ। इसके साथ ही मध्‍यप्रदेश का कटनी जिला अब सीधे वैश्विक स्‍वर्ण खनन मानचित्र पर प्रतिष्ठित हो गया है।

कलेक्‍टर श्री तिवारी ने बताया कि ई-नीलामी प्रक्रिया के माध्‍यम से नीलामी में मुंबई की प्रास्‍पेक्‍ट रिसोर्स मिनरल्‍स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी को 50 वर्ष की अवधि के लिए स्‍लीमनाबाद क्षेत्र के ग्राम इमलिया में 6.510 हेक्टेयर क्षेत्र का खनि पट्टा प्रदान किया गया है।

*14 लाख टन मिनरल ओर*

उपसंचालक माइनिंग रत्‍नेश दीक्षित ने बताया कि कटनी जिले में नये खनिज स्त्रोतों के रूप में स्‍वर्ण (सोना) की खदान में सोने के साथ-साथ बेसमेटल, चांदी, जिंक, लेड (सीसा) और कॉपर भी निकलेगा। जल्‍दी ही कंपनी इमलिया से सोना निकालने के लिये यहां अपना पूरा मशीनरी सिस्‍टम स्‍टाल कर लेगी। भूगर्भशास्त्रियों के प्राथमिक अन्‍वेषण रिपोर्ट में इमलिया गोल्‍ड माइन में करीब 14 लाख टन मिनरल ओर मिलना संभावित है। जिससे अलग-अलग ग्रेड और मात्रा में सांद्रण उपरांत धातु निष्‍कर्षण होगा।

*बढ़ेंगे रोजगार के अवसर*
स्‍लीमनाबाद के इमलिया गोल्‍ड माइंस से उत्‍खनन कार्य शुरू होने के बाद यहां स्‍थानीय स्‍तर पर बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर सृजित होंगे। साथ ही जिले में क्षेत्रीय स्‍तर पर अतिरिक्‍त राजस्‍व आय की प्राप्ति होगी। इससे जिले और समूचे क्षेत्र के आर्थिक विकास को नई गति मिलेगी। पूरे देश में अभी तक केवल कर्नाटक से ही गोल्‍ड की माइनिंग हो रही थी। लेकिन अब मध्‍यप्रदेश में भी सोने का खनन शुरू होगा।

कटनी खनिज संपदा से समृद्ध जिला है। यहां चूना, बाक्साइट, लाइमस्‍टोन व क्रिटिकल मिनरल्‍स बहुतायत में उपलब्‍ध है।

Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
महिलाओं को श्री विधि से धान उत्पादन एवं पशुपालन का प्रशिक्षण दिया गया।

महिलाओं को श्री विधि से धान उत्पादन एवं पशुपालन का प्रशिक्षण दिया गया।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.