• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Friday, September 4, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

*सुश्री तपस्या परिहार (IAS) ने मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत कटनी का किया पदभार ग्रहण*

by Manish Gautam Chiefeditor
September 22, 2025
in कटनी
0
*सुश्री तपस्या परिहार (IAS) ने मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत कटनी का किया पदभार ग्रहण*
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

कटनी (22 सितंबर)- सोमवार को पूर्वान्ह में नगर पालिक निगम कटनी की आयुक्त सुश्री तपस्या परिहार (IAS 2018) ने मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत कटनी के पद पर पदभार ग्रहण कर लिया है। मुख्य सचिव, मध्यप्रदेश शासन सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय भोपाल के 15 सितंबर 2025 के जारी आदेश के अनुक्रम में कलेक्टर श्री आशीष तिवारी ने जिला पंचायत के निवर्तमान मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री शिशिर गेमावत (IAS 2018) की नवीन पदस्थापना अपर आयुक्त नगरीय प्रशासन एवं विकास भोपाल के पद पर किए जाने के फलस्वरूप सुश्री तपस्या परिहार को नगर पालिक निगम कटनी को अपने कार्य के साथ-साथ आगामी आदेश पर्यंत तक मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत कटनी का प्रभार सौंपा है। कलेक्टर श्री तिवारी द्वारा जारी आदेश के मुताबिक राज्य शासन द्वारा नवीन मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत कटनी के पद पर पदस्थापना / उपस्थिति दिए जाने की अवधि तक उक्त प्रभार सुश्री तपस्या परिहार (IAS) नगर निगम आयुक्त को सौंपा गया है।

आपको बता दें कि मध्यप्रदेश शासन सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय भोपाल द्वारा 15 सितंबर 2025 को जारी आदेश के अनुसार सुश्री तपस्या परिहार (IAS 2018) का स्थानांतरण सीईओ जिला पंचायत छतरपुर से आयुक्त नगर पालिक निगम, कटनी एवं जिला पंचायत कटनी के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री शिशिर गेमावत (IAS 2018) का स्थानांतरण अपर आयुक्त,नगरीय प्रशासन एवं विकास भोपाल किया गया है।

*प्राथमिकताएं*

जिला पंचायत की सीईओ सुश्री परिहार ने 17 सितंबर से शुरू होकर 2 अक्टूबर तक चलने वाले सेवा पखवाड़ा अभियान के अंतर्गत राज्य शासन एवं जिला प्रशासन के निर्देशानुसार होने वाली गतिविधियों, आदि कर्मयोगी अभियान के अंतर्गत आई गॉट प्रोसेस की पूर्णता सहित पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की योजनाओं में प्रगति लाने हेतु तत्परता पूर्वक आवश्यक कार्यवाही किए जाने के निर्देश दिए।

*पुष्प गुच्छ भेंट कर किया स्वागत*

सुश्री तपस्या परिहार द्वारा जिला पंचायत का पदभार ग्रहण करने के उपरांत कार्यालयीन अधिकारियों-कर्मचारियों ने जिला पंचायत की नवागत सीईओ को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन एवं स्वागत करते हुए शुभकामनाएं दी।

Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
*तेज रफ्तार बाइक सवार युवक ने घास लेकर पैदल घर जा रही महिला को मारी जोरदार टक्कर महिला की हुई मौत*

*तेज रफ्तार बाइक सवार युवक ने घास लेकर पैदल घर जा रही महिला को मारी जोरदार टक्कर महिला की हुई मौत*

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.