कालापीपल(बबलू जायसवाल)आगामी त्योहारों को देखते हुए कालापीपल पुलिस मुस्तैद है,त्योहारों को लेकर नगर सहित क्षेत्र में कानून-व्यवस्था,शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने और लोग पूरे हर्षोल्लास के साथ त्योहार मना सकें,इसके लिए पुलिस सड़कों पर उतरी,नगर के मुख्य मार्गों से पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला,वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर यह फ्लैग मार्च निकाला गया,दरअसल,आगामी त्योहारों को देखते हुए आमजन में सुरक्षा की भावना बढ़ाने और त्योहारों को शांति से मनाने के उद्देश्य से कालापीपल पुलिस सड़कों पर उतरी और वही उपनिरीक्षक रवि भंडारी ने सभी शांति पूर्वक त्योंहार मानने की अपील की..!


