*”नवरात्रि पर्व के दौरान शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील”*
*”दशहरे जुलूस में धार्मिक गाने बजाने के निर्देश, अनावश्यक पर होगी कार्रवाई”*
उमरियापान:- शारदेय नवरात्रि पर्व को लेकर उमरियापान पुलिस थाना परिसर में रविवार देरशाम को शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में थाना प्रभारी दिनेश तिवारी ने कहा कि नवरात्रि के दौरान नगर में धार्मिक कार्यक्रम, गरबा, जागरण और जुलूस शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हों, इसके लिए सभी को सहयोग करना आवश्यक है। उन्होंने आयोजकों को ध्वनि विस्तारक यंत्र का उपयोग निर्धारित समय सीमा में करने, जुलूस के दौरान यातायात व्यवस्था में सहयोग देने तथा सौहार्द बनाए रखने के निर्देश दिए।उन्होंने कहा कि दशहरे जुलूस में धार्मिक गाने ही बजाए। अनावश्यक गाने बजाने और असामाजिक गतिविधियों पर कार्रवाई होंगी। इस अवसर पर समिति के सदस्यों ने भी अपने सुझाव रखे और पुलिस प्रशासन को सहयोग का आश्वासन दिया।इस मौके पर शिवकुमार चौरसिया, जयप्रकाश चौरसिया, बसंत चौरसिया,वंशरूप चौरसिया,सुखदेव चौरसिया,सुनील पाठक,शैलेन्द्र पौराणिक,अटल बिहारी बाजपेयी, महेन्द्र कोरी,जगन्नाथ मांझी,सुशील पाल,पंडा गोरे चौरसिया,कल्लू पटेल,प्रमोद असाटी,जयपाल सिंह,अरविंद ब्यौहार,रिंकू मिश्रा,अंबिका प्रसाद झारिया, जयप्रकाश शुक्ला,अंकित झारिया, राजेंद्र चौरसिया, राकेश यादव,सतीश चौरसिया, के के चौरसिया सहित अन्य लोगों की उपस्थिति रही।
रिपोर्टर राजेंद्र कुमार चौरसिया धीमरखेडा कटनी


