आगरा/झांसी। उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशानुसार संचालित मिशन शक्ति अभियान फेस-5.0 के तहत सामाजिक संस्था नवप्रभात (मुख्यालय झांसी) के महिला प्रकोष्ठ कृति एवं अनुशासन निगरानी कमेटी द्वारा एग्निशियो पब्लिक स्कूल, आगरा में आत्मरक्षा एवं स्वसुरक्षा जनजागृति कार्यशाला का आयोजन किया गया।
कार्यशाला का शुभारंभ संस्था द्वारा “सजग शिक्षार्थी–सुरक्षित शिक्षार्थी” की नीति के साथ किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में विद्यालय प्रबंधिका डॉ. सरिता दीक्षित एवं प्रधानाचार्य विजय प्रकाश दीक्षित उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था की आगरा शाखा अध्यक्ष कविता गुप्ता ने की।
कविता गुप्ता ने खिलौना गुड़िया के माध्यम से बच्चों को गुड टच-बैड टच की जानकारी दी और बताया कि जीवन की सामान्य परिस्थितियों में स्वयं को कैसे सुरक्षित रखा जा सकता है। वरिष्ठ संयोजिका शैलजा गुप्ता ने विद्यार्थियों को आत्मरक्षा के व्यावहारिक उपाय जैसे- मिर्च स्प्रे, रस्सी, सेफ्टी पिन आदि के उपयोग तथा पुलिस हेल्पलाइन 112 और चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 जैसी आपात सेवाओं के बारे में बताया।
इस दौरान विद्यार्थियों ने अनेक सवाल पूछे, जिनका उत्तर संयोजिकाओं ने बालमनोविज्ञान को ध्यान में रखते हुए दिया। कार्यशाला के समापन पर विद्यालय प्रबंधन समिति ने संस्था प्रतिनिधियों को गेस्ट ऑफ ऑनर के रूप में सम्मानित किया।
कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ संयोजिका शैलजा गुप्ता ने किया। अंत में संस्था अनुशासन प्रभारी मुख्यालय सौरभ अवस्थी ने सभी का आभार व्यक्त किया।
इस आत्मरक्षा कार्यशाला में रूपम अग्रवाल, प्रिया अवस्थी, अनीता, कंचन गुप्ता, अनुपमा शाक्य, अंशिका सहित मीडिया विभाग के सहयोगियों का विशेष योगदान सराहनीय


