🔳कटनी – कटनी शहर संभाग क्षेत्र के 33 के.व्ही. कटायघाट फीडर एवं उससे जुड़े 11 केव्ही फीडर की लाईनो के संधारण कार्य के मद्देनजर इन फीडरों के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रो से जुड़े समस्त उच्च दाब एवं निम्नदाब उपभोक्ताओ की विद्युत आपूर्ति रविवार 21 सितंबर को समय सुबह 9:30 बजे से दोपहर 2 बजे तक बाधित रहेगी। आवश्याकतानुसार इसकी समयावधि घटाई अथवा बढाई जा सकती है।
अधीक्षण अभियंता ने जानकारी देते हुये बताया कि प्रभावित क्षेत्र 33 केव्ही. कटायघाट फीडर एवं 33/11 केव्ही कटायघाट उपकेन्द्र से निकलने वाले 11 केव्ही. इंडस्ट्रियल बरंगवा फीडर प्रभावित क्षेत्र इंडस्ट्रियल बरंगवा एरिया, 11 केव्ही. डान फीडर के प्रभावित क्षेत्र डन कॉलोनी, बरंगवा रोड, पाठक बाई, भट्टा मोहल्ला, रंगनाथ मंदिर, जय हिन्दचौक, भारत चौक, से जुड़े क्षेत्र, 11 केव्ही. सिटी-7 फीडर के प्रभावित क्षेत्र धाऊ चवकी, मिशन चौक, गाटरघाट, चांडक चौक, पुरानी बस्ती, पुलिस थाना कटनी, कचेहरी चोराहा से जुड़े क्षेत्र के उपभोक्ताओ कि विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।


