• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Sunday, August 2, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

*हर्षोल्‍लास एवं सद्भाव के साथ मनाये जायेंगे सभी पर्व और त्‍यौहार* *कलेक्‍टर श्री तिवारी की अध्‍यक्षता में जिला शांति समिति की बैठक संपन्‍न* *जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों और शांति समिति के सदस्‍यों ने दिये कई महत्वपूर्ण सुझाव*

by Manish Gautam Chiefeditor
September 20, 2025
in कटनी
0
*हर्षोल्‍लास एवं सद्भाव के साथ मनाये जायेंगे सभी पर्व और त्‍यौहार*  *कलेक्‍टर श्री तिवारी की अध्‍यक्षता में जिला शांति समिति की बैठक संपन्‍न*  *जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों और शांति समिति के सदस्‍यों ने दिये कई महत्वपूर्ण सुझाव*
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

कटनी (20 सितम्बर) – सभी पर्वों और त्‍यौहारों को अमन, शांति, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाने की जिले की गौरवशाली परंपरा के मुताबिक इस साल भी पर्वों व त्‍यौहारों को हर्षोल्‍लास से मनाया जायेगा। सर्वसम्‍मति से यह निर्णय शनिवार को कलेक्‍टर श्री आशीष तिवारी की अध्‍यक्षता में आयोजित जिला शांति समिति की बैठक में हुआ।

बैठक में नवरात्रि, दशहरा, दीपावली, गोवर्धन पूजा, गुरूनानक जयंती (प्रकाश पर्व) और क्रिसमस त्‍यौहार के आगामी महीनों में आयोजन के मद्देनजर पुलिस कंट्रोल में आयोजित बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री अभिनय विश्वकर्मा, अपर कलेक्‍टर श्री नीलांबर मिश्र, अतिरिक्‍त पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष डेहेरिया, संयुक्‍त कलेक्‍टर जितेन्‍द्र पटेल, एसडीएम बहोरीबंद राकेश कुमार चौरसिया, एसडीएम विजयराघवगढ़ विवेक गुप्‍ता और एसडीएम ढीमरखेड़ा निधि सिंह गोहल सहित पुलिस, प्रशासन, बिजली व नगरनिगम के अधिकारी मौजूद रहे।

इस वर्ष 30 सितंबर को जवारा विसर्जन और 1 अक्टूबर को समारोहपूर्वक दशहरा मनाया जायेगा। इसी प्रकार गुरूनानक जयंती पर वाहन रैली और जुलूस निकलेगा। वहीं सिंधी समाज द्वारा बाबा माधवशाह की बरसी आयोजन पर भी कार्यक्रम होंगे। इन सबके व्‍यवस्थित आयोजन को देखते हुये कलेक्‍टर श्री तिवारी ने नगर निगम को शहर की सड़कों की मरम्‍मत कर सुधार करने व प्रतिमा विसर्जन मार्गों में स्‍वचलित शौचालय और पेयजल की समुचित व्‍यवस्‍था करने के निर्देश दिए। उन्‍होंने कहा कि प्राप्‍त सुझाव के मुताबिक सभी प्रतिमायें तय क्रम और मार्ग से ही निकलेंगी। साथ ही कलेक्‍टर श्री तिवारी ने जवारा विसर्जन और नवरात्रि में प्रतिमाओं के विसर्जन हेतु समाजसेवियों, समितियों के प्रबंधकों और पदाधिकारियों से जिला प्रशासन व पुलिस के साथ सहयोग का आव्‍हान करते हुये बिजली विभाग के अधिकारियों को ताकीद किया कि विसर्जन मार्गों में झूलते व लटकतें तथा कम ऊँचाई के बिजली के तारों को समय पर सुव्‍यवस्थित कर लेवें। ताकि किसी भी प्रकार की अनहोनी से बचा जा सके। कलेक्‍टर श्री तिवारी ने शांति समिति के सदस्‍यों को त्‍यौहारों में पुख्‍ता व मजबूत कानून व्‍यवस्‍था के प्रति आश्‍वस्‍त किया।

कलेक्टर श्री तिवारी ने कहा कि दुर्गा समितियां प्रतिमा स्‍थापना के पूर्व ही पंडाल के लिए अस्‍थाई विद्युत कनेक्‍शन प्राप्‍त कर लेंवे। कलेक्‍टर ने सभी अनुविभाग व पुलिस थाना स्‍तर पर भी स्‍थानीय जनप्रतिनिधियों को दुर्गा समितियों की पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित करने के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक श्री विश्‍वकर्मा ने कहा कि नवरात्रि के मद्देनजर मातायें-बहनें और श्रद्धालु माता जी को जल चढ़ाते है। ऐसे में पुख्‍ता निगरानी के लिए सभी मंदिर प्रबंधन समितियां सीसीटीवी कैमरा लगवा लेती हैं, तो मॉनिटरिंग आसान हो जायेगी। एसपी ने कहा कि पुलिस बल और स‍ीमित संसाधनों के बाद भी बेहतर कानून व्‍यवस्‍था प्रदान की जायेगी। उन्‍होंने सभी आयोजन समितियों से आग्रह किया कि वे 5-5 वॉलेंटियर्स पुलिस को प्रदान करें। एसपी ने कहा कि समितियों को प्रतिमाओं को समय पर आगे बढ़ाने की जिम्‍मेदारी निभायें। ताकि मार्ग में अनावश्‍यक गतिरोध और यातायात बाधित न हो।

*यह भी निर्णय हुआ*
इको फ्रेंडली मिट्टी की दुर्गा प्रतिमायें स्‍थापित की जाय। प्रतिमा विसर्जन एवं पंडाल हेतु डीजे पूर्णत: प्रतिबंधित रहेगा। ध्‍वनि विस्‍तारक यंत्र के उपयोग हेतु संबंधित क्षेत्र के एसडीएम, एसडीओपी, सीएसपी या पुलिस थाना से अनुमति प्राप्‍त करनी होगी। आजाद चौक से झंडा बाजार जुलूस मार्ग में तीन और 4 पहिया वाहनों को प्रतिबंधित करने का भी प्रस्‍ताव मिला।

*जवारा विसर्जन*
जवारा विसर्जन 30 सितंबर को कटनी के मोहनघाट, गाटर घाट एवं अन्‍य चिन्हित स्‍थान पीरबाबा, निवार नदी, हनुमान घाट, ट्रांसपोर्ट नगर तालाब के पास, बाबाघाट, छपरवाह घाट, बिलगवां घाट, सिमरार नदी रपटा जुहला, बजरंग कॉलोनी स्थित तालाबों व घाटों पर नगर निगम द्वारा विसर्जन हेतु जल कुंड बनवाये जायेंगे।

बैठक में जिला भाजपा अध्‍यक्ष दीपक टंडन सोनी, मिथलेश जैन, गुमान सिंह, मारूफ अहमद हनफी, राजा जगवानी, अमित शुक्‍ला, प्रदीप द्विवेदी, राज दुबे, हितेन्‍द्र स्‍वर्णकार, आशीष गुप्‍ता, रवि , सत्‍यनारायण अग्रहरी, रामचन्‍द्र तिवारी सहित दशहरा एवं दुर्गोत्‍सव समितियों के पदाधिकारी मौजूद रहे।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
समस्त विभागीय कर्मचारियों की समस्याओं के निराकरण हेतु 30 सितम्बर को मुख्यमंत्री के नाम सौंपा जाएगा ज्ञापन

समस्त विभागीय कर्मचारियों की समस्याओं के निराकरण हेतु 30 सितम्बर को मुख्यमंत्री के नाम सौंपा जाएगा ज्ञापन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d