*दिनांक 23, 24 एवं 25 सितम्बर को भी विक्टोरिया जिला अस्पताल में किया जायेगा शिविर का आयोजन*
जबलपुर। प्रभारी शासकीय योजना इन्द्र कुमार वर्मा ने बताया कि नगर निगम क्षेत्रांतर्गत विभिन्न विभागों के सहयोग से 1 से 18 वर्ष तक के बच्चों में दिव्यांगता की पहचान करने के लिए आज दिनांक 19 सितम्बर 2025 सेठ गोविंद दास चिकित्सालय (विक्टोरिया जिला अ्रस्पताल) में प्रातः 10ः00 बजे से 04ः00 बजे तक शिविर का आयोजन किया गया। उन्होंने बताया कि शिविर में 123 डिजिटल दिव्यांग प्रमाण-पत्र बनाए गए। उन्होंने बताया कि शिविर का आयोजन अब दिनांक 23 से 25 सितम्बर 2025 तक किया जायेगा। निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार ने शहर के समस्त नागरिकों से विनम्र अपील की है, शासन द्वारा दी जा रही इस सुविधा का लाभ उठाएॅं जिससे अधिक से अधिक दिव्यांगजनों को शासन की मंशानुसार लाभांवित किया जा सके।


