छिन्दवाड़ा/19 सितंबर 2025/ मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी छिंदवाड़ा के दिशा निर्देशन में आज जिला अस्पताल में फायर सेफ्टी से संबंधित प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। जिसमें एस.एन.सी.यू. के प्रभारी डॉ.अंशुल लांबा, आरएमओ डॉ.हर्षवर्धन कोड़ापे एवं जिला अस्पताल सहायक प्रबंधक श्री उदय पराडकर के द्वारा फायर सेफ्टी के संबंध में कर्मचारियों को अस्पताल परिसर में प्रशिक्षण दिया गया। इसके अंतर्गत आपदा या दुर्घटना के समय किस तरह से फायर सेफ्टी का उपयोग करके अस्पताल के लोगों को एवं मरीजों को सुरक्षित रखा जा सकता है, इस संबंध में डेमोंसट्रेशन करके कर्मचारियों को प्रशिक्षित किया गया, ताकि भविष्य में किसी भी तरह की दुर्घटना से अस्पताल के मरीजों को एवं स्वयं को बचाया जा सके।
*संवाददाता शुभम सहारे छिंदवाड़ा*


