विजयराघवगढ़: विजयराघवगढ़ ब्लॉक की ग्राम पंचायत बम्होरी में राहत समर्पण सेवा समिति के नेतृत्व में “स्वच्छता ही सेवा 2025” अभियान के अंतर्गत भव्य शपथ कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत सचिव, सरपंच, पटवारी, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, आशा कार्यकर्ता सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण महिला-पुरुष शामिल हुए और सबने मिलकर स्वच्छ एवं स्वस्थ गाँव बनाने का संकल्प लिया कार्यक्रम के दौरान समिति पदाधिकारियों ने ग्रामीणों को शपथ दिलाई कि वे अपने घर और गाँव की साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखेंगे तथा एकल-उपयोग प्लास्टिक (single-use plastic) का उपयोग पूरी तरह बंद करेंगे। ग्रामीणों ने यह भी संकल्प लिया कि बाजार, हाट-बाजार और सामाजिक कार्यक्रमों में पॉलिथीन बैग, प्लास्टिक कप, प्लेट, बोतल, स्ट्रॉ जैसी चीजों का प्रयोग नहीं करेंगे सचिव और सरपंच ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि यह अभियान केवल सफाई तक सीमित नहीं है बल्कि यह संस्कार और जिम्मेदारी से भी जुड़ा है। अगर हर परिवार जागरूक होकर प्लास्टिक का त्याग और स्वच्छता को अपनाएगा तो गाँव न केवल सुंदर बनेगा बल्कि आने वाली पीढ़ियों को स्वस्थ वातावरण भी मिलेगा पटवारी, आंगनवाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं ने भी ग्रामवासियों को जागरूक किया और कहा कि सभी मिलकर यदि प्लास्टिक मुक्त गाँव का मॉडल बनाएँगे तो यह अन्य ग्राम पंचायतों के लिए भी प्रेरणा बनेगा। राहत समर्पण सेवा समिति के अध्यक्ष शारदा प्रसाद साहू ने बताया कि समिति लगातार ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता अभियान चला रही है और “स्वच्छता ही सेवा” के अंतर्गत स्वच्छता रैलियाँ, साफ-सफाई अभियान तथा प्लास्टिक मुक्त गाँव की दिशा में कार्य जारी रहेगा। स्वच्छता केवल सफाई नहीं, संस्कार है
स्वच्छता ही सेवा —स्वच्छता ही संकल्प
सुरेश सेन की खास रिपोर्ट


