सृष्टि के सर्व प्रथम अभियंता ,शिल्पकार और रचनाकार,देव शिल्पी भगवान विश्वकर्मा जी का पूजन अत्यंत श्रद्धा पूर्वक वैदिक हवन यज्ञ सहित आयोजित किया गया । यह आयोजन मध्यप्रदेश जोन के क्षेत्रीय निदेशक एवं विद्यालय प्राचार्य श्री संजीव कुमार सिन्हा जी की अध्यक्षता ,डी ए वी विद्यालय उकवा के प्रधानाचार्य श्री मनीष सिंह जी की उपस्थिति एवं यज्ञाचार्य श्री सतानंद मिश्रा जी के मार्गदर्शन में पूर्ण हुआ प्राचार्य महोदय द्वारा भगवान विश्वकर्मा जी का वैदिक मंत्रोच्चार के द्वारा पूर्ण विधि विधान से पूजन किया गया सभी शिक्षक शिक्षिकाओं , चतुर्थ वर्ग के कर्मचारियों ,बस चालकों , परिचालकों के द्वारा हवन यज्ञ सम्पन्न हुआ । तत्पश्चात विभिन्न विभागों के विभाग प्रमुखों द्वारा विद्यालय में प्रयुक्त समस्त मशीनरीज , संगणकों , बसों एवं सभी कलपुर्जों का विधिवत पूजन किया गया ।साथ ही सभी बस चालकों परिचालकों, आया, दीदियों
विद्यालय संचालन में सहायक समस्त चतुर्थ वर्ग कर्मचारियों को विद्यालय के प्राचार्य महोदय द्वारा उपहार प्रदान किए गए। इसी अवसर पर प्राचार्य महोदय जी ने सभी को शुभकामनाएं प्रदान करते हुए हुए विश्वकर्मा जयंती के महत्व को स्पष्ट किया तथा सभी को अपने कर्तव्यों को निष्ठा पूर्वक पालन करने हेतु प्रेरित किया ।


