बरही: बरही नगर के विजयनाथ धाम शिव मंदिर प्रांगण में पहलीबार विशाल दंगल का आयोजन होगा जिसमें हरियाणा के महिला पहलवान पहुंचेगी जिनके बीच मुकाबला होगा। 17 सितंबर दिन
बुधवार को विजयनाथ धाम शिव मंदिर मेला प्रांगण में दोपहर 2:00 बजे से विशाल दंगल का आयोजन प्रारंभ होगा समाजसेवी मोहित उर्फ बीतू शर्मा के संयोजन में पहली बार विजयनाथ धाम मेला ग्राउंड में दंगल का आयोजन किया गया है जिसमें आसपास क्षेत्र से बड़ी संख्या में दर्शक और पहलवान पहुंचेगे। विजेता पहलवान को नगद राशि एवं शील्ड देकर सम्मानित किया जाएगा कार्यक्रम में अधिक से अधिक लोगों को पहुंचाने की अपील की गई है
सुरेश सेन की खास रिपोर्ट


