सिलौंडी: मध्यप्रदेश सरकार के मुखिया का आगमन बड़वारा में 18 सितंबर 2025 को प्रस्तावित है जिसकी आगामी तैयारी हेतु जनपद पंचायत के मंगल भवन में आवश्यक बैठक का आयोजन हुआ ।
जिसमें भारतीय जनता युवा के ,मंडल अध्यक्ष मनीष सिंह बागरी,मंडल अध्यक्ष नरेंद्र त्रिपाठी,मंडल अध्यक्ष आशीष चौरसिया, जिला मंत्री विजय गुप्ता ,जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधी संतोष दुबे,जनपद सी ओ यजुवेंद्र कोरी के मार्ग दर्शन में मुख्य मंत्री के बड़वारा में भव्य स्वागत की तैयारियों पर विस्तृत चर्चा हुई ।
इस दौरान क्षेत्र के समस्त सरपंच ,जनपद पंचायत सदस्य,और पार्टी के पदाधिकारी के साथ समस्त कार्यकर्ता की उपस्थिति रही है ।


