कटनी। विजयराघवगढ़ थाना क्षेत्र के एक ग्राम की निवासी 17 वर्षीय नाबालिग लड़की रहस्यमय तरीके से लापता हो गई थी, जिसे पुलिस ने दस्तयाब कर लिया है। शनिवार को लगभग साढ़े पांच बजे सहायक उपनिरीक्षक मीना धुर्वे ने जानकारी देते हुए बताया कि क्षेत्र के एक गांव की निवासी 17 वर्षीय नाबालिग लड़की घर में बिना किसी को बताए 4 जुलाई को कहीं चली गई थी। नाबालिग के परिजनों द्वारा नात रिश्तेदारों सहित अन्य संभावित स्थानों पर उसकी पतासाजी की गई लेकिन जब लड़की का कहीं पता नहीं चला तो रिपोर्ट विजयराघवगढ़ थाने में की गई। एसडीओपी वीरेंद्र धार्वे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक रितेश शर्मा की टीम द्वारा नाबालिग की तलाश शुरू की गई और सुराग मिलते ही उसे सुरक्षित दस्तयाब करके थाने लाया गया। यहां नाबालिग लड़की के बयान दर्ज करने के साथ ही उसे परिवार वालों के सुपुर्द कर दिया गया है।
सुरेश सेन की खास रिपोर्ट


