प्रेषित विक्रेता वेतन व प्रबंधकीय अनुदान का भुगतान शीघ्र किया जाए।
वंचित जिलों में बढ़ा हुआ वेतन अक्टूबर 2023 से शासन द्वारा: लंबित है उसे जारी किया जाए।
प्रभावित हो रहे कामकाज
साख समितियों से राशन वितरण प्रभावित
खाद का वितरण प्रभावित
लेनदेन संबंधिव कामकाज प्रभावित
छिंदवाड़ा
सहकारिता समिति कर्मचारी महासंघ की अनिश्चित कालीन हड़ताल से छिंदवाड़ा और पांढुर्ना जिले की 146 पैक्स समितियों में ताला लग गया है। राशन वितरण, खाद वितरण व समितियों के लेनदेन संबंधी कामकाज ठप पड़े हैं। लंबित मांगों को लेकर सहकारिता कर्मचारियों की हड़ताल शुक्रवार को जेल बगीचा में पांचवे दिन भी जारी रही। सहकारिता समिति कर्मचारी महासंघ के जिला अध्यक्ष गोविंद ओक्टे ने बताया कि जिले के सभी पैक्स
कर्मचारी प्रदेशव्यापी आंदोलन में 8 सितंबर से आदोलन पर हैं। तीन सूत्रीय लंबित मांगों को लेकर अब तक शासन ने कोई भी निर्णय नहीं लिया है। जब तक कर्मचारियों की मांगे नहीं मानी जाती आंदोलन जारी रहेगा। आंदोलन के दौरान महासंघ के पदाधिकारी प्रदेश उपाध्यक्ष प्रशांत लाड़े, संभाग प्रतिनिधि धर्मवीर कड़वे, जिला उपाध्यक्ष विनोद राजपूत, योगेश रघुवंशी, जिला महामंत्री संतोष रघुवंशी, जिला सचिव विनीत बंदेवार, जिला सहसचिव अशोक बांधे सहित समस्त पदाधिकारी शामिल रहे।
*संवाददाता शुभम सहारे छिंदवाड़ा*


