कालापीपल(बब्लू जायसवाल)मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने शाजापुर जिले की कालापीपल विधानसभा के ग्राम खड़ी में किसानों को भरोसा दिलाते हुए कहा थ कि दुख की घड़ी में प्रदेश की भाजपा सरकार किसानों के साथ है, वही तत्काल कलेक्टर को निर्देश दिए थे किसान की फसलों का सर्वे कराया जाए,उसी आदेश के तहत आज़ सर्व दल ग्राम चाकरोद में किसान के खेतों पहुंचा,कालापीपल क्षेत्र सोयाबीन की फसल पर पीले मोजेक रोग का गंभीर असर दिख रहा है। इस बीमारी से फसल की उपज पर विपरीत प्रभाव पड़ा है,जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई है,स्थिति की गंभीरता को देखते हुए कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना के निर्देशानुसार फसल नुकसान का सर्वे कार्य प्रारंभ कर दिया गया है,इस सर्वे कार्य को प्रभावी ढंग से संपन्न करने के लिए राजस्व एवं कृषि विभाग के संयुक्त दल गठित किए गए हैं,प्रत्येक दल में राजस्व अधिकारी,कृषि विभाग के तकनीकी कर्मचारी तथा संबंधित पटवारी शामिल किए गए हैं,जो खेतों में जाकर फसल की वास्तविक स्थिति का आकलन कर,फसल कटाई प्लाट का निर्धारण किया जा रहा है।


