सिलौंडी: बड़वारा विधायक धीरेंद्र बहादुर सिंह ने कटनी एस पी को पत्र लिखकर बड़वारा विधान सभा के सभी ग्राम में चल रही अवैध शराब पैकारी तुरंत बंद निर्देशित किया है । बड़वारा विधायक ने बताया मुझे क्षेत्रीय भ्रमण के दौरान आम जनता से शराब ठेकेदार के माध्यम से छोटे छोटे गांव में अवैध रूप से चल रही पैकरी की सूचना मिली । इससे नवयुवक अपराध की ओर बढ़ रहे है। विधायक जी ने कटनी एस पी को निर्देशित है कि शासन की नीति अनुसार अवैध रूप से चल रही पैकारि को तत्काल बंद कराया जाए । तुरंत करवाई करते हुए इसकी सूचना भी भेजे।


