मुस्कान ड्रीम्स फाउंडेशन समाजसेवी संस्था के द्वारा आज थाना कोतवाली में पुलिस अधीक्षक के नाम कटनी थाना प्रभारी अजय बहादुर सिंह को ज्ञापन सोपा गया । अधिवक्ता समाजसेवी मंजूषा गौतम ने थाना प्रभारी अजय बहादुर सिंह जी को जानकारी देते हुए बताया कि इस समय लगातार शहरी क्षेत्रों एवं आसपास के छोटे-छोटे गांव में लगातार चोरी डकैती, चाकू बाजी ,और
आगजनी जैसी गंभीर अपराधिक घटनाओं से आमजन त्रस्त है। आए दिन हो रही वारदातों के चलते क्षेत्र में दहशत का माहौल व्याप्त है स्थिति तो यहां तक बन चुकी है कि लोग रात भर जग कर अपनी सुरक्षा करने के लिए मजबूर हैं। मुस्कान ड्रीम्स फाउंडेशन की संस्थापिका सचिव अधिवक्ता समाजसेवी मंजूषा गौतम ने ज्ञापन में गस्त बढ़ाने के साथ ही अपराधिक प्रवृत्ति के लोगों को चिन्हित कर उचित कार्रवाई करने की मांग की गई। डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी संगठन की अध्यक्ष समाजसेवी श्रीमती ममता गर्ग ने थाना प्रभारी को जानकारी देते हुए यह भी बताया कि उनके घर के आसपास भी कुछ असामाजिक तत्व घूमते हुए नजर आए हैं जिसका वीडियो उन्होंने दिखाया भी उन्होंने निवेदन किया कि तत्काल ऐसे लोगों पर नजर रखी जाए और उचित कार्यवाही समय रहते की जाए। थाना प्रभारी अजय बहादुर सिंह जी ने आश्वासन देते हुए कहा की आप सभी परेशान ना हो कुछ लोग तो गलत अफवाह भी फैला रहे हैं जिसकी वजह से शहर में एक डर का माहौल बेवजह बन गया है। फिर भी उन्होंने कहा कि समय-समय पर रात्रि को गस्त बढ़ा दिया जाएगा। और लोगों की जान माल की सुरक्षा की जायेगी।


