कटनी। भारत सरकार के जनजातीय कार्य मंत्रालय के निर्देशानुसार 11 सितंबर से 12 सितंबर तक आयोजित किया गया । विकासखंड ढीमरखेड़ा में क्लस्टर स्तरीय आदि कर्मयोगी पंचायत रेस्पॉन्सिव गवर्नेंस ग्रुप (PRGG) ओरियंटेशन एवं वर्कशॉप का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी श्री मति निधी गोहल ने सम्बोधन देते हुए कहा कि “आदि कर्मयोगी अभियान भारत सरकार की महत्त्वपूर्ण पहल है, जिसका उद्देश्य जनजातीय समाज को सशक्त बनाना और सेवा की पहुँच अंतिम छोर तक सुनिश्चित करना है। मुझे गर्व है कि एसडीएम पद पर रहते हुए इस अभियान से जुड़ने और इसे आगे बढ़ाने का अवसर मिला। मैं और आप सभी साथी मिलकर संकल्प लें कि हमारा ब्लॉक ढीमरखेड़ा प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त करे।” उन्होंने आगे कहा कि यह योजना पंचायत स्तर पर विकास की खाई (Gap) को मिटाने ने में मील का पत्थर साबित होगी। अभियान के माध्यम से ग्राम पंचायतों में सेवा, समर्पण और संकल्प की भावना से कार्ययोजनाएँ तैयार कर प्रत्येक परिवार तक योजनाओं का लाभ पहुँचाया जा सकेगा। कार्यक्रम में उपस्थिति कार्यशाला में मुख्य कार्यपालन अधिकारी/नोडल अधिकारी श्री यजुर्वेद कोरी, बी एम टी ग्रुप ढीमरखेड़ा।
अभियान की गतिविधियाँ वर्कशॉप के दौरान ब्लॉक मास्टर ट्रेनर्स ने पंचायत प्रतिनिधियों को ग्राम स्तर पर कार्य करने और विलेज एक्शन प्लान तैयार करने की विस्तृत जानकारी दी। आने वाले दिनों में ग्राम पंचायत स्तर पर कार्यशालाएँ होंगी तथा 2 अक्टूबर को गांधी जयंती पर विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन होगा। कुल ग्राम पंचायत 25 हैं जिसमें चयनित 37 ग्रामों में आदि सेवा केन्द्रों का संचालन शुरू किया जाएगा।सहभागिता कार्यशाला में ब्लॉक मास्टर ट्रेनर महेंद्र कुमार कौरेती(जनजाति विभाग), सत्यप्रकाश हल्दकार(PHE), श्रीमती भावना साहू -महिला बाल विकास, विनोद शर्मा पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, श्री राजेश सिंह स्वास्थ्य विभाग, गुमान सिंह (एनजीओ -मानव जीवन विकास समिति),की सक्रिय सहभागिता रही।


