• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Saturday, March 7, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश जबलपुर

नवागत कलेक्‍टर श्री सिंह ने ग्रहण किया कार्यभार अधिकारियों के साथ की परिचात्‍मक बैठक राजस्‍व रिकार्ड रूम का किया अवलोकन

by Manish Gautam Chiefeditor
September 12, 2025
in जबलपुर
0
नवागत कलेक्‍टर श्री सिंह ने ग्रहण किया कार्यभार अधिकारियों के साथ की परिचात्‍मक बैठक राजस्‍व रिकार्ड रूम का किया अवलोकन
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

नवागत कलेक्‍टर  राघवेन्‍द्र सिंह ने आज अपरान्‍ह कलेक्‍टर कार्यालय पहुंचकर कार्यभार ग्रहण कर लिया है। कार्यभार ग्रहण करने के पूर्व कलेक्‍टर श्री सिंह ने नर्मदा पूजन कर जिले की बेहतरी के लिए आशीर्वाद प्राप्‍त किया। कार्यभार ग्रहण करने के दौरान जिला पंचायत के मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी श्री अभिषेक गहलोत, अपर कलेक्‍टर श्री नाथूराम गोंड सहित सभी राजस्‍व व अन्‍य विभागों के जिला अधिकारी मौजूद थे।
कलेक्‍टर श्री सिंह ने अधिकारियों के साथ की परिचात्‍मक बैठक
नव पदस्‍थ कलेक्‍टर श्री सिंह ने आज पदभार ग्रहण करने के पश्‍चात सभी जिला अधिकारियों के साथ परिचात्‍मक बैठक की। इस दौरान उन्‍होंने संबंधित अधिकारियों से उनके विभागीय कार्यों व प्रगति की जानकारी भी ली। कलेक्‍टर श्री सिंह ने सभी अधिकारियों से कहा कि शासन की प्राथमिकता के विषयों को गंभीरता से देखें व उन्‍हें क्रियान्‍वित करें। आमजन की समस्‍याओं का निराकरण तत्‍परता से करें। उन्‍होंने विशेष रूप से कहा कि सीएम हेल्‍पलाईन व अन्‍य जन शिकायतों से संबंधित प्रकरणों का निराकरण समय सीमा में व संतुष्टि के साथ करना सुनिश्चित करें। साथ ही कहा कि आदि सेवा पर्व एक बड़ा अभियान है, जो 17 सितम्‍बर से शुरू हो रहा है, अत: इस दिशा में कार्य करना शुरू कर दें। 17 सितम्‍बर को आयोजित ब्‍लड डोनेशन कैम्‍प के संबंध में भी चर्चा की गई। उन्‍होंने कहा क‍ि जिले में खाद वितरण की सतत् मॉनिटरिंग करते रहे, ताकि किसानों को समय पर खाद उपलब्‍ध हो सके। कलेक्‍टर श्री सिंह ने सभी अधिकारियों से कहा कि 18 सितम्‍बर को राजा शंकरशाह-कुंवर रघुनाथाशाह के बलिदान दिवस पर मुख्‍यमंत्री डॉ. मोहन यादव के कार्यक्रम प्रस्‍ताव‍ित है, अत: इसकी भी तैयारी कर ली जाये। शासन की प्राथमिकता के विषयों पर चर्चा करते हुए उन्‍होंने कहा कि जननी सुरक्षा योजना व पेंशन के सभी प्रकरणों का निराकरण समय पर करें। नवरात्रि व दशहरा पर्व के दौरान कानून व्‍यवस्‍था की चर्चा करने के साथ ही नमो मैराथॉन व ग्राम स्‍तर पर नमो उपवन के संबंध में आवश्‍यक निर्देश भी दिये।
कलेक्‍टर श्री सिंह ने देखा राजस्‍व रिकार्ड रूम
कलेक्‍टर श्री सिंह ने कार्यभार ग्रहण करने के पश्‍चात कलेक्‍टर कार्यालय स्थित अपडेटिड राजस्‍व रिकार्ड रूम का अवलोकन किया और इसके संबंध में संबंधित अधिकारी से आवश्‍यक जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान उन्‍होंने कलेक्‍ट्रेट भवन में स्थित अन्‍य विभागों के कार्यालयों को भी देखा।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading...
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
*नगर निगम स्वास्थ्य और खाद्य विभाग की संयुक्त कार्रवाई*  *गंगा नगर गढ़ा के प्रसिद्ध मिष्ठान भंडार बीकानेर स्वीट के कारखाने में पायी गई गंदगी*  *कार्रवाई के दौरान जॉंच टीम के सदस्यों ने लगाया 10 हजार रूपये का जुर्माना*

*नगर निगम स्वास्थ्य और खाद्य विभाग की संयुक्त कार्रवाई* *गंगा नगर गढ़ा के प्रसिद्ध मिष्ठान भंडार बीकानेर स्वीट के कारखाने में पायी गई गंदगी* *कार्रवाई के दौरान जॉंच टीम के सदस्यों ने लगाया 10 हजार रूपये का जुर्माना*

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d